धरना ख़त्म नहीं करा पाए अफसर.. मांग सुनते ही वापस हुए अधिकारी
मेरठ में दलित युवती ललिता गौतम की हत्या के बाद प्रदर्शन कर रहे दलितों की पिटाई व लाठीचार्ज के बाद जेल गए रवि गौतम ने रिहाई के बाद धरना शुरू किया था। अब एसएसपी अविनाश पाण्डेय को लखनऊ अटैच होने के बाद यह धरना खत्म कराने को ADM व SP सिटी पहुंचे। मगर एडवोकेट रवि गौतम ने 4 बड़ी मांग रखी। जिसके बाद अफसर रिटर्न हो गए।
क्या है मांग..
एसएसपी रहे अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी..
ललिता गौतम से जुड़े आंदोलन में दर्ज मुकदमों की वापसी हो…
भीड़ पर जो FIR हुई थीं वह वापस हो, एसएसपी व SP सिटी की सम्पत्ति की जाँच की जाए।
