Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
महिलाराज्य

पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर इंडोनेशिया ने लगाई रोक, अब और महंगा खाद्य तेल खरीदने के लिए रहिए तैयार

admin
Last updated: अप्रैल 22, 2022 7:10 अपराह्न
By admin 10 Views
Share
5 Min Read
SHARE
Edible Oil Price hike

गेहूं, चावल और अन्य अनाजों के भारत से रिकॉर्ड एक्सपोर्ट के बीच आयात के मोर्चे पर देश सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. पाम ऑयल (Palm Oil) के सबसे बड़े उत्पादक देश इंडोनेशिया ने इसके निर्यात पर रोक लगाने का एलान किया है. एक्सपोर्ट पर पूरी तरह रोक लगाने का यह आदेश 28 अप्रैल से लागू हो जाएगा. इंडोनेशिया की इस घोषणा के बाद भारत में खाद तेल (Edible Oil) की महंगाई में और आग लग जाएगी. अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया कि दोपहर में तीन बजे के आसपास इंडोनेशिया ने एक्सपोर्ट पर रोक लगाने की घोषणा की. इसके बाद भारतीय बाजार में तेल महंगा होने लगा. घोषणा से पहले प्रति 10 किलो पामोलिन का थोक भाव (Price) 1470 रुपये था, वो बढ़कर रात तक 1525 रुपये हो गया.

Contents
खाद्य तेलों की मांग और आपूर्ति में भारी अंतरइंडोनेशिया ने क्यों बंद किया एक्सपोर्टसूरजमुखी और सोयाबीन पर भी संकट

खाद्य तेलों के कारोबार पर बारीक नजर रखने वाले ठक्कर ने बताया कि भारत कच्चा पामोलिन इंडोनिशिया से जबकि तैयार पामोलिन यानी रिफाइंड मलेशिया से आयात (Import) करता है. हमारे कुल खाद्य तेल का करीब 65 फीसदी आयात इंडोनेशिया से होता है. इसलिए वहां से एक्सपोर्ट बंद होना हमारे उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय है. इसके बाद सरसों का दाम आसमान छुएगा, जो पहले से ही एमएसपी से ज्यादा रेट पर बिक रहा है. इसके अलावा मूंगफली, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल भी महंगे हो जाएंगे. अब मलेशिया दाम को लेकर मनमानी करेगा.

खाद्य तेलों की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर

भारत अभी खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर नहीं है. सरकार इस दिशा में काम कर रही है. खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार खाद्य तेलों की घरेलू मांग करीब 250 लाख टन है, जबकि उत्पादन महज 112 लाख टन के आसपास ही है. करीब 56 परसेंट के इस गैप को भरने के लिए हम दूसरे देशों से खाने वाले तेल को आयात करते हैं. इसके लिए हम सालाना करीब 70 हजार करोड़ रुपये दूसरे देशों को देते हैं. इसलिए इंडोनेशिया द्वारा पामोलिन का एक्सपोर्ट (Export) बंद करना भारतीय उपभोक्ताओं के लिए महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका है. क्योंकि, इंडोनेशिया में पाम तेल संकट से भारत में खाद्य तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है.

इंडोनेशिया ने क्यों बंद किया एक्सपोर्ट

ठक्कर ने बताया कि इंडोनेशिया ने एक्सपोर्ट पर रोक अपने घरेलू खाद्य तेलों के दाम पर नियंत्रण के लिए लगाया है. दुनिया में पाम तेल के सबसे बड़े उत्पादकों और निर्यातकों में से एक इंडोनेशिया में ताड़ के तेल की कमी से संबंधित बहुत अलग तरह का संकट है. इसकी कमी इतनी अधिक है कि इंडोनेशियाई सरकार को अपने यहां कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पिछले कुछ महीनों में कड़े कदम उठाने पड़े हैं.

- Advertisement -

You Might Also Like

राजनीतिक दूरी के बावजूद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी की लोकप्रियता का दिखा नज़ारा
अलीगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 5 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

सबसे पहले उन्होंने 1 फरवरी को अपने यहां खाद्य तेलों का दाम निश्चित किया था. लेकिन फेल हो गए. फिर स्थानीय स्तर पर कीमतों को नियंत्रित करने के लिए निर्यातकों के लिए नियम कड़े किए. घरेलू बाजार में 20 प्रतिशत बेचना अनिवार्य कर दिया. मामला नहीं संभला तो कुल उत्पादन का 30 फीसदी घरेलू इस्तेमाल के लिए बेचने की बाध्यता कर दी. तभी अंदेशा था कि वो अब एक्सपोर्ट पर रोक लगा देगा. यह अनुमान सही निकला. इंडोनेशिया के फैसले के बाद भारत के बाजारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया है.

सूरजमुखी और सोयाबीन पर भी संकट

ठक्कर ने बताया कि भारत सरकार यूक्रेन और रूस से सूरजमुखी तेल का आयात करती है. लेकिन इन दोनों देशों में चल रहे भीषण युद्ध की वजह से सूरजमुखी की आवक बहुत कम हो गई है. जबकि, अमेरिका, ब्राजील और अर्जेंटीना में सोयाबीन के उत्पादन में कमी का अनुमान लगाया गया है. ये सारे हालात खाद्य तेलों के और महंगा होने की ओर इशारा कर रहे हैं. संगठन ने सरकार से गेहूं, चावल की तरह खाद्य तेलों का भी बफर स्टॉक रखने का सुझाव दिया था. समय रहते इस पर अमल किया गया होता तो इंडोनेशिया के फैसले का ज्यादा असर नहीं पड़ता.

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article David Warner की बैटिंग में ‘एक्टिंग’ की एंट्री, की अंपायर को झांसा देने की कोशिश, फिर ऐसे खुली पोल
Next Article UP: बंदरों से परेशान होकर कोर्ट में दायर की याचिका, हाथरस DM, वन विभाग और नगर पालिका को मिला नोटिस
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 का जनपद एटा में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न

मई 31, 2026
अपराधअलीगढ़

अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक सक्रियता से पहचान बनाने वाले एआरटीओ शिवम यादव अब होंगे एटा जिले के एआरटीओ

मई 30, 2026
अपराधअलीगढ़

संगठित अपराधियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर संपत्ति कुर्की के दिए निर्देश : जिलाधिकारी

मई 30, 2026
अपराधअलीगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर पटना पक्षी विहार में होंगे विविध कार्यक्रम

मई 30, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (यूपी) के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस

मई 30, 2026
अपराधअलीगढ़

संयुक्त प्रेस क्लब पर राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

मई 30, 2026
अपराधअलीगढ़

त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह ने भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत किया पैदल गश्त

मई 29, 2026
अपराधअलीगढ़

सकीट पुलिस ने जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार

मई 29, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।