Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेखव्यापारशिक्षा

सीएम डैशबोर्ड विकास एवं निर्माण कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न: मंडलायुक्त ने तय की सख्त समय सीमा, दिए अहम निर्देश

Amit Mathur
Last updated: अप्रैल 28, 2026 7:07 अपराह्न
By Amit Mathur 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

सीएम डैशबोर्ड विकास एवं निर्माण कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न: मंडलायुक्त ने तय की सख्त समय सीमा, दिए अहम निर्देश

एटा। आज अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार, जनपद एटा में मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ संगीता सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त ने उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी योजना के कार्यों का सत्यापन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को नवाचार के माध्यम से किसानों को फूलों की बागवानी के प्रति प्रेरित करने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फूलों की खेती की कार्ययोजना तैयार कर अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिलाओं को नर्सरी एवं बागवानी कार्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी अधिकारी को प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अधिकाधिक सोलर रूफटॉप स्थापित कराने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को विकास कार्यों में लाइन शिफ्टिंग आदि से संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कर परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
कृषि विभाग की समीक्षा में एसआईआर सूची के साथ मिलान कर फार्मर रजिस्ट्री के डेटा का विकासखंडवार सत्यापन कराने तथा छूटे हुए किसानों को योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए। श्रमिकों के बच्चों का नामांकन “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत सुनिश्चित कराने एवं मिशन कायाकल्प की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की गई।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली में सुधार, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा सर्पदंश एवं डॉग बाइट के इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु मूक-बधिर बच्चों की जांच प्राथमिकता पर कराते हुए मेडिकल कॉलेज से समन्वय स्थापित किया जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निराश्रित गोवंश के लिए चारा-भूसा की समुचित व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री गौ सहभागिता योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े जाने के निर्देश दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के सुधार हेतु संचालित कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन द्वारा कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की गई। मंडलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें तथा एनओसी से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित समाधान कर विकास कार्यों को गति प्रदान करें। बैठक के अंत में जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए मंडलायुक्त महोदया को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कर विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इला मारन जी प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा,संयुक्त विकास आयुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ मंशाराम यादव,मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 लालता प्रसाद शाक्य,अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद,डीसी मनरेगा प्रभुदयाल,डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, उप निदेशक कृषि सुमित कुमार जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति,बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह,जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Previous Article पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, किसानों से अपील वैकल्पिक तरीकों को अपनाएं: उप कृषि निदेशक
Next Article मंडलायुक्त अलीगढ़ मण्डल ने जिले में निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया विशेष जोर
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, किसानों से अपील वैकल्पिक तरीकों को अपनाएं: उप कृषि निदेशक

अप्रैल 28, 2026
अपराधअलीगढ़

पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, किसानों से अपील वैकल्पिक तरीकों को अपनाएं: उप कृषि निदेशक

अप्रैल 28, 2026
अपराधमहिला

हनीमून पर दूल्हे को मौत के घाट उतारने वाली सोनम को मिली जमानत

अप्रैल 28, 2026
अपराधअलीगढ़

SSP द्वारा शुरू की गई पहल के तहत पुलिस लाइन  स्थित सम्मेलन कक्ष में वादी दिवस का किया गया आयोजन

अप्रैल 28, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

स्मार्ट मीटर की लूट से गांव से लेकर शहर तक मचा हाहाकार…

अप्रैल 28, 2026
अपराधअलीगढ़

ASP श्वेताभ पाण्डेय ने कोतवाली नगर क्षेत्र में भारी पुलिसबल के साथ किया पैदल गश्त 

अप्रैल 27, 2026
अपराधअलीगढ़

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

अप्रैल 27, 2026
अपराधअलीगढ़

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: उपकरण जब्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

अप्रैल 27, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।