Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीय

Round-up 2021 : इस साल की 10 तस्वीरें, किसी ने गुदगुदाया तो किसी ने इमोशनल किया, कुछ दे गईं जिंदगी की बड़ी सीख

Admin
Last updated: दिसम्बर 21, 2021 5:34 पूर्वाह्न
By Admin 9 Views
Share
9 Min Read
SHARE

मुंबई : साल 2021 चंद दिनों बाद अलविदा कहने को है। हम नए साल में प्रवेश करने वाले हैं। लेकिन कोविड-19 महामारी के बीच बीता ये साल कई मायनों में काफी यादगार भी रहा। इस साल कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। कुछ तस्वीरों ने खूब गुदगुदाया तो कुछ ने हमें इमोशनल भी किया, वहीं कुछ ने जिंदगी की बड़ी सीख भी दीं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स ने लाइक किया शेयर किया और जमकर तारीफ भी की। देखिए ऐसी ही तस्वीरें..

मुंबई पुलिस को सैल्यूट
मुंबई (Mumbai) पुलिस कभी फिल्मी अंदाज में, तो कभी सोशल मीडिया ट्रेंड को लेकर लोगों को विभिन्न सुरक्षा नियमों और दिशानिर्देशों के बारे में जागरूक करती है। कुछ महीने पहले मुंबई पुलिस के एक जवान ने बुजुर्ग दिव्यांग का हाथ पकड़कर उसे सड़क पार करवाया, तो लोग उसके फैन हो गए। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई लोगों ने खूब सराहना की। IAS अफसर से लेकर सामाजसेवी और पब्लिक सभी ने दिल खोलकर इस पुलिस वाले की तारीफ की।

- Advertisement -

You Might Also Like

जनेश्वर मिश्र सभागार में भूतपूर्व सैनिक रैली व स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन, वीर नारियों एवं दिग्गजों का सम्मान
मेडिकल कॉलेज की शिकायतों पर डीएम द्वारा गठित जांच समिति को 02 अन्य प्रकरणों को भी जांच में शामिल करने के निर्देश

यूं छुपके बैठ, न इंतजार करो, आगे आओ अपना बचाव करो
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के दौरान मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले से ऐसी तस्वीर सामने आई हैं, जिसे देखकर हर कोई स्वास्थ्य कर्मियो को दिल से सलाम करने लगा। स्वास्थ्य निदेशादलय द्वारा कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुछ स्वास्थ्यकर्मी खेतों में जाकर लोगों को कोरोना का टीका लगा रहे हैं। इन्ही दिल छू लेने वाली तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वास्थ्य निदेशादलय ने लिखा – यूं छुपके बैठ न इंतजार करो, आगे आओ अपना बचाव करो। कुछ यही संदेश देते हुए शहडोल में स्वास्थ्य विभाग के जुझारू कार्यकर्ता घर खलिहान में जा-जाकर लोगों को कोविड से सुरक्षा का टीका लगा रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को खूब लाइक किया गया।

बागपत वाले चाचा
ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत जिले से। जहां दो गुट आपस नें लाठी-डंडे से जमकर मारपीट करते हुए नजर आए थे। इस लड़ाई में शामिल एक लंबे बालों वाले चाचा भी वायरल हुए थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। थोड़े ही दिन बाद उनकी एक और तस्वीर वायरल हुई। बागपत वाले चाचा नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर इस शख्स को लोगों ने आइंस्टीन चाचा भी कहा। सोशल मीडिया पर लोग चाचा के फैन हो गए थे। चाचा की तस्वीर देखकर लोगों को हंसी आ रही थी।

SDOP का देसी स्टाइल
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में एक शादी खूब चर्चा का विषय बनी। यहां पर SDOP संतोष पटेल देसी स्टाइल में साइकिल पर अपनी दुल्हन को बैठाकर देवी-देवता के पूजन के लिए ले गए। SDOP संतोष पटेल ने बेहद ही सादे तरीके से हिंदू रीति-रिवाजों और संस्कृति और संस्कारों के साथ शादी की। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और चारों तरफ खूब चर्चाएं हुईं।

- Advertisement -

नोटों की गड्डी से भरी अलमारी
साल 2021 में आयकर विभाग ने एक छापेमारी की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस फोटो में एक अलमारी दिखाई दे रही है, जिसको देख शायद आप भी हैरान हो सकते है क्योंकि इस अलमारी में कपड़े नहीं बल्कि 142 करोड़ से भी अधिक नकदी भर कर रखी हुई थी। इस नोटों की गड्डी से भरी अलमारी की तस्वीर को देख इंटरनेट यूजर्स खूब मजे लिए।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हैदराबाद (Hyderabad) की हेटरो फार्मा की 50 लोकेशंस पर छापेमारी की गई है। ये वही कंपनी है, जो भारत में रेमडेसिविर इंजेक्शन बना रही थी। 

लेडी सिंघम
इस साल सोशल मीडिया पर लेडी सिंघम की भी खूब चर्चा हुई। चेन्नई (Chennai) शहर में बाढ़ के बीच सिटी की लेडी सिंघम इंस्पेक्टर राजेश्वरी की तस्वीर देशभर में वायरल हुई। हर तरफ उनके जज्बे को सलाम किया गया। महिला इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने टीपी चत्रम इलाके में मौजूद कब्रिस्तान में जब एक व्यक्ति को बेसुध अवस्था में देखा तो उसे अपने कंधे पर लादकर ऑटो में बिठाया ताकि वक्त रहते उसे अस्पताल पहुंचाया जा सके। महिला अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ और उसे देखकर हर कोई इनको सैल्यूट करने लगा। सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) ने भी राजेश्वरी की जमकर तारीफ की थी।

हाथी के बच्चे का प्यार
कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक हाथी का बच्‍चा अपनी मां से बिछड़ जाता है। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के वन विभाग की टीम ने उस बच्‍चे का रेस्‍क्‍यू कर उसकी मां से मिलवाया था। वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था और इमोशनल भी हुए थे। इसके थोड़े ही दिन बाद 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर उसी दिन की एक तस्‍वीर सामने आई। इस तस्‍वीर में वो हाथी का बच्‍चा वन अधिकारी को गले लगा रहा है। इस तस्वीर को लोगों ने खूब पसंद किया।

बेटे को मां का सैल्यूट
दुनिया में सबसे खुशनसीब वो मां-बाप होते हैं, जिसका बच्चा उसी के विभाग का बड़ा कोई बड़ा अधिकारी बन जाए। सोशल मीडिया पर समाज को एक बड़ी सीख देती एक फोटो इस साल धड़ल्ले से वायरल हुई। जिसमें एक मां अपने बेटे को सैल्यूट करती हुई नजर आई। ये तस्वीर गुजरात (Gujrat) की थी। जहां एक मां की खुशी का ठिकाना उस वक्त नहीं रहा, जब उसने अपने डीएसपी बेटे को सैल्यूट किया। मां को इस तरीके से सैल्यूट करता देख जवाब में बेटे ने भी अपनी मां को सैल्यूट किया क्योंकि वह आज उसी की वजह से अधिकारी बन पाया। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हुई और लोगों ने तारीफों के पुल बांधे।

सब्जी बेचते IAS अफसर
उत्तर प्रदेश के एक IAS अफसर की सब्जी बेचते हुए तस्वीरें वायरल हुई। सब्जी बेच रहे IAS अफसर का नाम अखिलेश मिश्र बताया गया। वह इन दिनों ट्रांसपोर्ट विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस तस्वीर में अखिलेश मिश्र किसी बाजार में एक सब्जी की दुकान पर बैठे हुए हैं, जहां से वो सब्जी बेचते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। इन प्रतिक्रियाओं के बाद अखिलेश मिश्र ने फेसबुक पोस्ट कर सफाई दी। उन्होंने बताया कि वे सरकारी कार्य से प्रयागराज गए थे, वापस आते समय एक स्थान पर सब्जी देखने के लिए रुक गए, सब्जी विक्रेता एक वृद्ध महिला थीं, जिसने उनके अनुरोध किया कि मैं उनकी सब्जी पर नजर रखूं, वो एक पल में आती हैं, संभवत: उनका बच्चा दूर चला गया था। इसके बाद वे दुकान पर बैठ गए और इसी बीच कोई ग्राहक और वो सब्जी विक्रेता आ गईं, और उनके एक दोस्त ने यह तस्वीर ले ली।

बैलगाड़ी पर बारात
इस साल यूपी के देवरिया जिले की एक बारात की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी। इस शादी ने पुरानी परंपराओं की याद ताजा कर दी थी। ये बारात किसी लग्जरी कार, घोड़ा, हाथी में नहीं बल्कि बैलगाड़ी से रवाना हुई थी। सोशल मीडिया पर इस बैलगाड़ी वाली बारात की तस्वीरें, वीडियो खूब वायरल हुई। दूल्हे छोटे लाल पाल ने बताया था कि पेट्रोल-डीजल के आसमान छूने और अपने शौक की वजह से उन्होंने बैलगाड़ी पर अपनी बारात निकाली।

Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.

Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article व्हाइट हाउस में आया नया मेहमान; नाम रखा कमांडर, प्रेसिडेंट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-नए बिडेन से मिलिए
Next Article Bigg Boss 15: तो क्या इनसे बदला लेने Abhijeet Bichukale ने की प्लानिंग, Rakhi Sawant से मिलाया हाथ
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में स्मार्ट मीटरों का भारी विरोध: विकास मंच ने की बैठक, जबरन मीटर लगाने पर जताया आक्रोश

अप्रैल 13, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड विजेता धर्मवीर राही का भव्य स्वागत, वनखंडेश्वर आश्रम के जीर्णोद्धार हेतु ट्रस्ट गठित

अप्रैल 13, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

एंबुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता परखने मैनपुरी पहुंचे क्वालिटी हेड, परखीं जीवनरक्षक व्यवस्थाएं

अप्रैल 13, 2026
आन्ध्र प्रदेशउत्तर प्रदेश

सीएमओ ने किया सीएचसी जागीर का औचक निरीक्षण, टीकाकरण की प्रगति सुधारने के निर्देश

अप्रैल 13, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाकर किया गया जागरूक

अप्रैल 13, 2026
अलीगढ़आगरा

मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में 130 जोड़ों का होगा विवाह, एटा जनपद के 27 जोड़े भी होंगे लाभान्वित

अप्रैल 11, 2026
अलीगढ़आगरा

एटा मेडिकल कॉलेज में सीएसएसडी यूनिट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता,स्वच्छता व सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम

अप्रैल 11, 2026
अपराधअलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा थाना मारहरा का किया गया औचक निरीक्षण 

अप्रैल 11, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology