Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधराज्य

सावधान! विदेश में नौकरी के लालच में न फंसें महिलाएं, चारा डाले बैठे हैं सौदागर

Admin
Last updated: अगस्त 29, 2021 3:29 अपराह्न
By Admin 12 Views
Share
7 Min Read
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से मानव तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है, जिसमें गरीब परिवारों की ऐसी महिलाओं को शिकार बनाया जा रहा है जो अपने परिवार की माली हालत सुधारने के लिए नौकरी के लिए विदेश जाने की इच्छुक होती हैं। इसमें ज्यादातर 24 से 50 साल की महिलाओं फंसाया जाता है।

पिछले दो सालों में सूबे से करीब 24 महिलाओं को खाड़ी देशों में भेजा गया है । जहां उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है। सूबे की पुलिस ने अप्रैल से अब तक ऐसी तकरीबन एक दर्जन महिलाओं को वापस घर पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है।

उन्नाव जिले की रहने वाली 45 साल की फातिमा ( बदला हुआ नाम) अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ शादी के कई साल बाद अपने पति से अलग रह रही थी। आर्थिक रूप से कमजोर, महिला को ओमान में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने का सब्ज बाग दिखाया गया और कहा गया कि उसे प्रति माह 25,000 रुपये कमाने में मदद मिलेगी।

फरवरी में, कानपुर स्थित एक ट्रैवल एजेंट की मदद से, वह खाड़ी देश पहुंची, वहां उसे पता चला कि वह मानव-तस्करी के गठजोड़ के जाल में फंस गई है। पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह ओमान पहुंची, उसका फोन छीन लिया गया। उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। श्रीलंका की एक महिला आयशा उसकी निगरानी कर रही थी। वह भारत लौटने की मिन्नत करने लगी। लेकिन उससे रिहाई के बदले 4 लाख रुपये की मांग की गयी। उसकी बेटी ने बताया कि अम्मी ने किसी तरह हमें फोन पर अपनी आप बीती के बारे में बताया, जिसके बाद उसने कानपुर पुलिस को ट्रैवल एजेंट के विवरण के साथ मामले की सूचना दी।

- Advertisement -

You Might Also Like

ईद त्यौहार के दृष्टिगत एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में मस्जिदों का किया भ्रमण,संबंधित धर्मगुरुओं एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अपहृत बालिका को पूर्व में किया जा चुका है सकुशल बरामद

15 अगस्त को, जब देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तब उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फातिमा कानपुर पुलिस और विदेश मंत्रालय के सहयोग से दो और महिलाओं के साथ घर लौट आईं। जांच के दौरान पुलिस को कई देशों में फैले मानव-तस्करी के बड़े गठजोड़ का पता चला। गिरोह के लोग ओमान, कतर, कुवैत जैसे खाड़ी देशों में अच्छे वेतन के लिए उन्हें घरेलू नौकर के रूप में रोजगार दिलाने के बहाने 24 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को निशाना बनाते थे।

इस गिरोह के चंगुल में फंसी महिलाएं न केवल उत्तर प्रदेश से हैं, बल्कि भारत के अन्य हिस्सों जैसे पंजाब, गोवा, तमिलनाडु और कर्नाटक से भी हैं, जबकि इस गिरोह ने पड़ोसी देशों जैसे श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान के साथ-साथ अन्य देशों की महिलाओं को भी फंसाया है। कुछ महिलाएं तो अफ्रीकी देशों की भी हैं।

कानपुर के पुलिस उपायुक्त (अपराध) सलमान ताज पाटिल का मीडिया से कहना है कि मानव-तस्करी रैकेट का पर्दाफाश तब हुआ जब उन्होंने अप्रैल में एक शहर निवासी की शिकायत की जांच शुरू की, जिसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को ओमान में फँसाया हुआ है। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो जल्द ही खुलासा हो गया कि मामला मानव तस्करी से संबंधित है। इस पर पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने मामले की तह तक जाने के लिए कानपुर की मानव तस्करी रोधी इकाई को लगाया, जबकि विदेश मंत्रालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों को भी सतर्क किया गया और पीड़ितों को बचाने में मदद मांगी गई।

पिछले चार महीनों में, 12 ऐसी महिलाओं जिनमें कानपुर से छह, पंजाब और चेन्नई से दो-दो और गोवा और कर्नाटक से एक-एक को विदेश मंत्रालय की मदद से सुरक्षित रूप से देश वापस लाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच से पता चला है कि ओमान में श्रीलंकाई मूल की महिला आयशा विदेशों में पूरे नेटवर्क को संभालती है, जबकि उसके प्रमुख भारतीय एजेंट जो बेंगलुरु में स्थित हैं, उनके संबंध राज्यों में ट्रैवल एजेंटों से हैं, जो महिलाओं को फंसाते हैं और भेजते हैं। इसके बाद इन महिलाओं को पर्यटक वीजा पर विदेश ले जाया जाता है।

- Advertisement -

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में कानपुर के दो मुजम्मिल और अतीकुर रहमान को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रैवल एजेंट के रूप में काम करते थे और महिलाओं को खाड़ी देशों में भेजते थे। उन्होंने कहा कि दोनों ने पुलिस को बेंगलुरु के अमीन द्वारा संचालित नेटवर्क तक पहुंचाया, बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरोह ने पिछले दो वर्षों में कानपुर और आसपास के शहरों से लगभग 18 महिलाओं को खाड़ी देशों में भेजा। इनमें से अधिकांश महिलाएं 24 से 40 वर्ष के आयु वर्ग की हैं और तीन 40 से 50 वर्ष के आयु वर्ग की हैं। ये महिलाएं कतर, कुवैत, सऊदी अरब और ओमान भेजी गई थीं।

कानपुर पुलिस दो पहलुओं पर काम कर रही है –

पीड़ितों की भारत वापसी सुनिश्चित करना और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई। इस संबंध में सबसे पहले पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि तस्करी के सभी पीड़ित सुरक्षित और स्वस्थ घर लौट आएं। इसके अलावा उनका ध्यान सभी पीड़ितों से अलग औपचारिक शिकायत प्राप्त करने पर है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और उन्हें जेल भेजा जा सके। उन्हें उम्मीद है कि अन्य राज्यों की पुलिस भी इसका पालन करेगी। मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में पीड़ितों की संख्या बताने से फिलहाल अधिकारियों ने मना कर दिया है।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Muzaffarnagar Crime News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
Next Article Bijnor: ससुराल वालों ने बहू की गला घोंट कर की हत्या, पति सहित पूरा परिवार गिरफ्तार
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

एसएसपी ने जिला न्यायालय का किया औचक निरीक्षण, कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मई 25, 2026
अपराधअलीगढ़

क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आगामी त्यौहारों एवं ईद उल अजहा के दृष्टिगत आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग, संभ्रांत व्यक्ति मीटिंग में हुए सम्मिलित

मई 25, 2026
अपराधअलीगढ़

अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 

मई 25, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ भव्य सत्संग एवं कीर्तन कार्यक्रम

मई 25, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

मई 24, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी के निर्देशन में समस्त थाना/कार्यालयों पर व्यापक स्तर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान 

मई 24, 2026
अपराधअलीगढ़

शांति, सौहार्द और सतर्कता के साथ मनाए जाएंगे आगामी पर्व: डीएम एवं एसएसपी

मई 23, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना मिरहची पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

मई 23, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।