Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अंतराष्ट्रीय

शिंजो आबे की सुरक्षा के नहीं थे पुख्ता बंदोबस्त, शीर्ष अधिकारी ने कबूली बात, कहा- जल्दबाजी में बनाई गई चुनावी कार्यक्रम की योजना

admin
Last updated: जुलाई 9, 2022 8:10 अपराह्न
By admin 12 Views
Share
8 Min Read
SHARE
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे.

जापान (Japan) के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को स्वीकार किया कि सुरक्षा को लेकर संभवत: चूक हुई, जिसके कारण हमलावर एक प्रचार रैली को संबोधित कर रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला करने में सफल रहा. इस घटना ने सवाल खड़े किए हैं कि एक हमलावर नेता के इतने करीब कैसे चला गया. आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आबे पर नारा शहर में हमला हुआ था और उन्हें हवाई मार्ग से एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन काफी खून बहने की वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी थी.

Contents
पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नहीं थे पुख्ता बंदोबस्त!पहली गोली से बचे, दुसरी गोली ने ली जानजापान में ‘बंदूक’ के इस्तेमाल पर सख्त कानून

पुलिस ने घटनास्थल पर ही हत्या के संदेह में एक हमलावर को पकड़ा था. वह जापान की नौसेना का पूर्व सदस्य है. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल देसी बंदूक भी बरामद कर ली थी और बाद में उसके अपार्टमेंट से कई और बंदूकें मिली थीं. क्योडो न्यूज के मुताबिक, हत्यारे तेत्सुया यामागामी (41) ने कहा कि उसने आबे को मारने की साजिश रची थी. क्योंकि उसे लगता था कि पूर्व प्रधानमंत्री का एक खास धार्मिक संगठन से जुड़ाव है. धार्मिक संगठन की पहचान नहीं जाहिर की गई है. जापानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, उसे एक धार्मिक समूह से नफरत होने लगी थी, जिससे उसकी मां जुड़ी हुई थी और इसके कारण उसके परिवार को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा. खबरों में समूह का नाम नहीं बताया गया है.

पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नहीं थे पुख्ता बंदोबस्त!

आबे का पार्थिव शरीर लेकर काले रंग का एक वाहन टोक्यो के आलीशान रिहायशी इलाके शिबुया में स्थित उनके आवास पहुंचा. वाहन में आबे की पत्नी अकी भी सवार थीं. उनके घर पर कई लोग अपने नेता की अंतिम झलक पाने का इंतजार कर रहे थे. वाहन के सामने से गुजरने पर उन्होंने सम्मान में सिर झुकाया. रविवार को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले आबे की हत्या ने देश को सकते में डाल दिया है और इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए थे. नारा के पुलिस प्रमुख तोमोआकी ओनीहजुका ने कहा कि आबे की हत्या 27 साल के उनके करियर में उनका ‘सबसे बड़ा खेद’ है.

उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था में समस्याएं थीं.’ ओनीहजुका ने कहा, ‘व्यवस्था में गड़बड़ी थी, आपात प्रतिक्रिया में गड़बड़ थी या व्यक्तियों की क्षमता की समस्या थी, हमें पता करना पड़ेगा. समग्र रूप से कोई समस्या थी और हमें हर दृष्टिकोण से इसकी समीक्षा करनी होगी.’ पुलिस ने शनिवार को कहा कि पोस्टमार्टम से पता चलता है कि एक गोली आबे की ऊपरी बायीं बाजू में लगी, जिससे दोनों हंसली के नीचे की धमनियां क्षतिग्रस्त हो गई और बहुत ज्यादा खून निकलने से पूर्व प्रधानमंत्री की मौत हो गई. सोशल मीडिया और टेलीविजन पर हत्या की वीडियो देखने वाले कुछ पर्यवेक्षकों ने कहा कि आबे के भाषण देते वक्त उनके आसपास बहुत कम सुरक्षा थी.

- Advertisement -

You Might Also Like

ब्रिक्स सम्मेलन: ईरानी और भारतीय संस्कृति की स्मृतियों का संगम
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का अवसर

क्योटो क्षेत्र के एक पूर्व पुलिस जांचकर्ता फुमिकाजू हिगुची ने कहा कि फुटेज से पता चलता है कि कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के लिए सुरक्षा कम और अपर्याप्त थी. उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में कहा, ‘इसकी जांच करना आवश्यक है कि सुरक्षाकर्मियों ने यामागामी को बेरोकटोक और आबे के पीछे क्यों जाने दिया.’ विशेषज्ञों ने कहा कि आबे को किसी मंच के बजाय जमीन पर खड़े होकर भाषण देने की वजह से आसानी से निशाना बनाया जा सकता था. नारा में मंच की व्यवस्था इसलिए नहीं की गयी थी क्योंकि एक दिन पहले इस दौरे की योजना जल्दबाजी में बनायी गयी.

पहली गोली से बचे, दुसरी गोली ने ली जान

निहोन विश्वविद्यालय में संकट प्रबंधन प्रोफेसर मित्सुरु फुकुदा ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि पुलिस मुख्य रूप से आगे की ओर ध्यान दे रही थी और आबे के पीछे क्या है, इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया. किसी ने संदिग्ध को उनके पास जाने से नहीं रोका.’ सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में यामागामी को अपने कंधे पर देसी बंदूक लटकाते हुए देखा जा सकता है. वह भीड़भाड़ वाली एक सड़क पर आबे से कुछ मीटर दूर खड़ा है और लगातार आसपास घूर रहा है. इसके कुछ मिनटों बाद आबे के भाषण शुरू करते ही यामागामी को पहली गोली चलाते हुए देखा गया लेकिन वह आबे को नहीं लगी. जब आबे यह देखने के लिए मुड़े की गोली की आवाज कहां से आई तो दूसरी गोली चलती है. इस बार गोली सुरक्षाकर्मी द्वारा उसे रोकने के लिए उठाए गए बुलेटप्रूफ ब्रीफकेस को चकमा देते हुए आबे की बाई बाजू में लगती है. इसके बाद आबे जमीन पर गिर पड़ते हैं.

असाही अखबार के मुताबिक, यामागामी क्योटो में एक गोदाम में अनुबंधित कर्मी है और उसे लोग चुप रहने वाले व्यक्ति के तौर पर जानते हैं जो अपने सहकर्मियों से घुलता-मिलता नहीं है. उसके एक पड़ोसी ने बताया कि वह यामागामी से कभी नहीं मिला लेकिन उसे पिछले महीने से देर रात में कई बार आरे का इस्तेमाल किए जाने जैसी आवाज सुनाई देती थी. आबे ने 2020 में यह कहते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि उनकी एक पुरानी बीमारी फिर से उभर आई है. पद पर न रहने के बावजूद आबे का सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी में अच्छा-खासा रुतबा था और वह पार्टी के सबसे बड़े धड़े का नेतृत्व करते थे, लेकिन उनके घोर-राष्ट्रवादी विचारों ने उनके कई विरोधी खड़े कर दिए थे.

जापान में ‘बंदूक’ के इस्तेमाल पर सख्त कानून

आबे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देते समय पत्रकारों से कहा था कि अपने कई लक्ष्यों को अधूरा छोड़ना उनके लिए परेशान करने वाली बात है. उन्होंने वर्षों पहले उत्तर कोरिया द्वारा अगवा किए गए जापानी नागरिकों के मुद्दे, रूस के साथ क्षेत्रीय विवाद और जापान के युद्ध त्यागने वाले संविधान के संशोधन के मुद्दों को हल करने में अपनी नाकामी की बात स्वीकारी थी. गौरतलब है कि जापान को सख्त बंदूक कानूनों के लिए जाना जाता है. 12.5 करोड़ की आबादी वाले देश में पिछले साल बंदूक से संबंधित केवल 10 आपराधिक मामले आए थे, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे.

(भाषा)

- Advertisement -

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article Mausam Ki Taja Jankari: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट हुआ जारी, जानें आपके राज्य का हाल
Next Article रूस और यूक्रेन युद्ध में जल्द होने वाली अमेरिका की एंट्री! परमाणु युद्ध छिड़ने का भी दावा; देखें वीडियो
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअपराध

जनगणना कार्य में भारत सरकार की गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी

सितम्बर 15, 2026
अपराधअलीगढ़

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाकर किया गया जागरूक

सितम्बर 15, 2026
अपराधअलीगढ़

नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 03 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, मौके से करीब 14 कि0ग्रा0 गाँजा (अनुमानित कीमत करीब 2,10,000 रूपये ) बरामद

सितम्बर 15, 2026
Life Styleअपराध

दिशा सालियन मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR.. अब खुलेंगे राज़

सितम्बर 15, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

मेडिकल कॉलेज एटा में पीजी के दूसरे बैच के संचालन को NMC की अनुमति

सितम्बर 12, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

न्याय पंचायत स्तर पर कृषक गोष्ठियों का आयोजन, किसानों को पराली प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जा रही जानकारी

सितम्बर 12, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

कस्टम हायरिंग सेंटरों को सशक्त कर किसानों तक आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

सितम्बर 7, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

चंद्रास्वामी स्कूल में आयोजित शिक्षक समारोह कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

सितम्बर 6, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।