6 लोगों की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा पाए श्रीराम जाटव की हुई रिहाई, सजा पूरी हुई तो मिली आजादी
UP की आगरा जेल में बंद 6 मर्डर करने वाले मेरठ के श्रीराम जाटव की 30 वर्ष बाद रिहाई हुई। जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उसका स्वागत किया। इसके बाद आगरा से मेरठ तक जुलूस निकाला गया।
कई दशक पूर्व मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गंगा खादर में उस समय श्रीराम गैंग और किरोड़ी गुर्जर गैंग के बीच वर्चस्व को लेकर संघर्ष चल रहा था।तब भीकुंड-इकवारा नरसंहार हुआ था। यह हमला इकवारा कांड क़े बदले हुआ था। पहले किरोड़ी गैंग पर छह दलित युवकों की हत्या का आरोप लगा। इसके बाद बदले की कार्रवाई में श्रीराम जाटव पर किरोड़ी गैंग के छह लोगों की हत्या करने का आरोप लगा। इस मामले में अदालत ने श्रीराम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने भी सजा को बरकरार रखा। अब करीब तीन दशक बाद जेल से रिहाई के बाद समर्थकों ने श्रीराम का जोरदार स्वागत किया।
एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें श्रीराम जाटव कह रहा है-मैं पहले भी समाज के लिए लड़ा था और आगे भी लड़ता रहूंगा।
