Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर संसद में हंगामा, कांग्रेस बोली मोदी भी मांगे माफ़ी

admin
Last updated: मार्च 14, 2023 4:48 अपराह्न
By admin 16 Views
Share
6 Min Read
SHARE

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है. बजट सत्र के दूसरे चरण की दो दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. सोमवार से शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया।
राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर संसद में उबाल है. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेतृत्व कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संसद के भीतर और संसद के बाहर, राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है.

विपक्षी कांग्रेस ने भी अब बीजेपी पर पलटवार किया है. कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए सरकार को, सत्ताधारी दल को घेरा. कांग्रेस सांसदों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए. दरअसल, राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे जब दोबारा शुरू हुई, तब भी बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी. राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने फिर से राहुल गांधी के लंदन वाले बयान का मुद्दा उठा दिया. पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को सदन से, देश से माफी मांगनी होगी. बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी पीयूष गोयल की बात का समर्थन किया.

उन्होंने कुछ पुराने मामलों का भी उल्लेख किया और कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में जाकर जो बातें कही हैं, वह सदन की अवमानना है. राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए. इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने भी पलटवार किया. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर पलटवार किया. प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर ये चर्चा चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बोला है, चीन और कोरिया की धरती पर, उस पर भी चर्चा होनी चाहिए. उन्हें भी माफी मांगनी चाहिए.

- Advertisement -

You Might Also Like

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जनपद में निरंतर जारी है एंटी रोमियो अभियान
लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, एटा में सजीव प्रसारण के माध्यम से जुड़ी मातृशक्ति

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने प्रिविलेज नोटिस से जुड़े नियमों का जिक्र किया और कहा कि हमने जो नोटिस दिया है, उसमें पुराने किस्सों को कोट भी किया है कि भले ही सदस्य का नाम नहीं भी लिया हो, आप लोकसभा के सांसद का जिक्र यहां नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब विदेश जाकर कहा था कि हिंदुस्तान में जन्म लेना दुर्भाग्य माना जाता था, क्या इससे देश बदनाम नहीं हुआ. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि उनको भी इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.

लोकसभा में विपक्ष ने लहराए प्लेकार्ड

राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर बीजेपी समेत सत्ताधारी गठबंधन के सांसद नारेबाजी कर रहे थे तो वहीं विपक्षी सांसद भी प्लेकार्ड्स लेकर सदन में पहुंचे थे. कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में प्लेकार्ड लहराए जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विदेशी दौरों के दौरान देश को लेकर की गई टिप्पणियां लिखी थीं.

विपक्षी सांसद प्लेकार्ड्स लेकर वेल में आ गए. विपक्षी सदस्यों ने “BRICS का ‘I’ लुढ़क रहा है” और अन्य स्लोगन लिखे थे. कांग्रेस के एक सांसद ने प्लेकार्ड ले रखा था जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मई 2015 में दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान सियोल संबोधन की एक टिप्पणी लिखी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोट करते हुए इस प्लेकार्ड पर लिखा था- पता नहीं पहले जनम में क्या पाप किया था, हिंदुस्तान में पैदा हुआ.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के प्लेकार्ड लहराने पर नाराजगी जताई और कहा कि ये अच्छी परंपरा नहीं है. उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की और प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की भी कोशिश की लेकिन हंगामा जारी रहा. ओम बिरला ने कहा कि हम प्रश्नकाल के दौरान सभी को अपने मुद्दे उठाने का मौका देंगे. प्रश्नकाल संसद की कार्यवाही का महत्वपूर्ण अंग है. उन्होंने सांसदों से अपनी सीट पर वापस लौट जाने की अपील भी की और कहा कि मैं हर विषय को उठाने की नियमों के मुताबिक अनुमति दूंगा.

- Advertisement -

10 मिनट से भी कम चल सकी लोकसभा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बार-बार अपील के बावजूद हंगामा शांत नहीं हुआ तो सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. इसके बाद सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई, फिर हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को कुछ मिनट में ही अगले दिन सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही 10 मिनट भी नहीं चल सकी.

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article weather today: तेज गर्मी के साथ झमाझम बारिस, UP-MP सहित 11 राज्यों में अलर्ट
Next Article बुल्डोजर कार्यवाही माफियाओं पर जरुरी लेकिन निर्दोषों को ना बनाया जाए निशाना: डीपी यादव
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस द्वारा आपराधिक न्यायभंग के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अगस्त 26, 2026
अपराधअलीगढ़

बैंक खाता खरीदकर साइबर ठगी करने वाला एक शातिर गिरफ्तार

अगस्त 26, 2026
अपराधआगरा

बारावफात जुलूस के मद्देनजर एएसपी ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

अगस्त 26, 2026
अलीगढ़आगरा

वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जन्मजयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

अगस्त 25, 2026

You May also Like

Life Styleअलीगढ़

रसोइयों के मानदेय में वृद्धि,कैशलेश चिकित्सा, गणवेश भत्ता दोगुना एवं ₹2 लाख बीमा योजना का शुभारंभ

अगस्त 23, 2026
अपराधमध्य प्रदेश

DSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, संगीन धाराओं में FIR दर्ज: मर्डर के आरोपी को फायदा पहुंचाने के लिए 1.07 करोड़ की जमीन सिर्फ 18 लाख में लिखवाई

अगस्त 23, 2026
अपराधअलीगढ़

नौसिखिए ड्राइवर की लापरवाही एवं बस पर परिचालक ना होने के कारण राज कमल पब्लिक स्कूल की बस से हादसा, 05 वर्षीय मासूम की मौत

अगस्त 22, 2026
अपराधयुवा

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका व CJP कार्यकर्ताओं पर हमला.. #CJP ने कहा: अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की बात होगी? आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम

अगस्त 22, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।