Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तरप्रदेश में दलितों को न्याय नहीं- प्रियंका गांधी

Admin
Last updated: अक्टूबर 21, 2021 2:34 पूर्वाह्न
By Admin 11 Views
Share
5 Min Read
SHARE

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार रात करीब 11 बजे आगरा पहुंचीं. यहां पहुंचकर उन्होंने कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि (Arun Valmiki) के परिजनों से मुलाकात की. प्रियंका ने अरुण की पत्नी और मां से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया.

इससे पहले प्रियंका को राजधानी लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और उन्हें आगरा जाने से रोक दिया था. हालांकि, कुछ घंटों बाद पुलिस ने उन्हें आगरा जाने की इजाजत दे दी थी. प्रियंका के साथ यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आचार्य प्रमोद कृष्णम और एमएलसी दीपक सिंह को भी आगरा जाने की अनुमति मिल गई थी.
आगरा के पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी के सामने अरुण को पीटा गया. उन्होंने बताया कि उनके भाइयों से दो बजे अरुण की मुलाकात हुई थी, उस वक्त तक वो ठीक थे, लेकिन 2:30 बजे बताया गया कि उनकी मौत हो गई.
प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘पोस्टमॉर्टम में परिवार का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था. रिपोर्ट भी नहीं दी गई है. एक तहरीर दिखाई गई उनके भाई को. उन्हें पढ़ना नहीं आता. उनसे साइन करवाई गई. उन्हें ये भी नहीं मालूम कि उसमें क्या लिखा था. उनके घर में तोड़फोड़ हुई है. उनके पलंग तोड़े गए हैं. कपड़े फेंके गए हैं. उनका सारा सामान निकाला हुआ है. अरुण के भाई ने बेटी के शादी के लिए अलमारी में जो रखा था, वो भी लेकर चले गए हैं.’
यूपी में न्याय की कोई जगह नहींः प्रियंका
उन्होंने आगे कहा, ‘ये किस तरह का देश बना रहे हैं हम? क्या किसी के लिए न्याय नहीं है? न्याय सिर्फ मंत्रियों के लिए है, जिनके बेटे अपराध करते हैं. वो कुछ भी कर सकते हैं. यहां गरीब परिवार के साथ अत्याचार हो रहा है और हम सब चुप रहें. सरकार चुप क्यों है?’ प्रियंका ने आगे परिवार के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया कि ‘उन्होंने मुझसे कहा कि हमें 10 लाख पकड़ाकर ये सोचते हैं कि हम चुप हो जाएंगे. हमें न्याय चाहिए. मैं जानना चाहती हूं कि इस देश में न्याय की उम्मीद नहीं है, किसान परिवार, गरीब परिवार, महिला के लिए न्याय की उम्मीद नहीं है तो क्या है? क्या दिया है मोदी-योगी की सरकार ने?’
प्रियंका ने कहा, ‘यहां कोई भी लॉ एंड ऑर्डर, कोई भी नियम नहीं रहा. जो पुलिसकर्मी यहां पर खड़े हुए हैं हमारी सुरक्षा के लिए, इनका काम क्या है, अगर देशवासियों की सुरक्षा नहीं हो सकती.’ उन्होंने आगे कहा, ‘जो मैंने आज देखा है, मैंने सुना है, मैं यकीन ही नहीं कर सकती कि आजाद भारत में इस तरह से किसी के साथ हो रहा है और एक पूरे समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है.’ प्रियंका ने कहा कि मैं दो साल से यूपी में काम कर रही हूं और यहां मैंने यही देखा कि गरीब, किसानों, दलितों, महिलाओं के लिए न्याय की कोई जगह नहीं है.
प्रियंका ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का वादा करते हुए कहा कि वो अशोक गहलोत से मुआवजे की बात करेंगी क्योंकि पीड़ित परिवार का नाता भरतपुर से भी था. उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था हाथ से बाहर और भयावह स्थिति है.
क्या है पूरा मामला?
अरुण वाल्मीकि पर 25 लाख रुपये चोरी करने का आरोप था. न्यूज एजेंसी ने आगरा के एसएसपी मुनिराज के हवाले से बताया कि मंगलवार की रात अरुण अचानक बीमार पड़ गए थे, उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, अरुण आगरा के जगदीशपुरा थाने के मालखाना (जहां पुलिस जब्त किया सामान रखती है) में क्लीनर का काम करता था. उस पर शनिवार की रात को कथित तौर पर पैसे चोरी करने का आरोप था. इस मामले में एसएसपी ने बताया कि एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है. एसएसपी ने ये भी बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article महिला के साथ शर्मनाक हरकत, नहाते समय शख्स ने बनाया वीडियो, रेप के बाद कर दिया वायरल
Next Article प्रियंका गांधी ने घायल बच्ची के लिए रुकवाई गाड़ी, घाव साफ करके लगाई पट्टी और दिया मोबाइल नंबर, देखे वीडियो
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

पर्वों की श्रृंखला को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की व्यापक तैयारी, पांच जोन में तैनात किए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट

जुलाई 31, 2026
अलीगढ़आगरा

कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की एडीजी आगरा जोन ने की समीक्षा

जुलाई 31, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

जुलाई 31, 2026
मध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के किसान कल्याण वर्ष में प्रदर्शन को मजबूर किसान

जुलाई 31, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

गंगा एक्सप्रेसवे किनारे महानगरों की तर्ज पर बनेगी इंडस्ट्रीयल टाउनशिप, अमरोहा के 4 गांवों में सर्वे 

जुलाई 31, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

जुलाई 29, 2026
अपराधअलीगढ़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

जुलाई 29, 2026
अपराधअलीगढ़

राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने सनमती सेवाधाम डायग्नोस्टिक सेंटर प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र

जुलाई 29, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।