Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अंतराष्ट्रीय

Wheat Export : भारत के गेहूं पर तुर्की ने लगाया ‘रूबेला’ दाग! क्या इससे देश-विदेश में ठंडा पड़ेगा इसका बाजार

admin
Last updated: जून 1, 2022 7:10 अपराह्न
By admin 19 Views
Share
7 Min Read
SHARE
Wheat

रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच तीन महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है. इस बीच दुनियाभर में खाद्यान्न (Food grains) संकट गहराया हुआ है. मसलन बीते महीनों से कई देशों में गेहूं की आपूर्ति प्रभावित हुई है. इस बीच भारतीय गेहूं (Indian Wheat) दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने में सफल रहा. जिसके तहत दुनियाभर में गहराए खाद्यान्न संकट के बीच विश्व के कई देशों में भारतीय गेहूं ने अपनी जगह बनाई, लेकिन भारतीय गेहूं की इस पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुधवार को बड़ा धक्का लगा है. जिसमें एशिया और यूरोप के द्वार कहे जाने वाले तुर्की ने भारतीय गेहूं को ना कहा है. मसलन तुर्की ने भारतीय गेहूं से लदे एक जहाज को वापस लौटाने का फैसला लिया है. तुर्की के इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय गेहूं को लेकर एक नई चर्चा शुरू होने के आसार हैं. आईए समझते हैं कि यह प्रकरण क्या है और इस फैसले से देश-विदेश में भारतीय गेहूं के बाजार पर क्या असर पड़ेगा.

Contents
तुर्की ने गेहूं में रूबेला वायरस होने के हवाला देते हुए लौटाया जहाजमहामारी के दौर में भारतीय गेहूं के लिए खतरनाक हो सकता है रूबेला वायरस वाला दागदेश-विदेश में कम हो सकते हैं गेहूं के दामतुर्की की चाल! रूस और यूक्रेन से गेहूं मंगाने की योजना पर कर रहा है काममिस्त्र ने जांच के बाद भारतीय गेहूं को दी है मंजूरी

तुर्की ने गेहूं में रूबेला वायरस होने के हवाला देते हुए लौटाया जहाज

तुर्की ने बीते दिनों 56 हजार मिलियन टन भारतीय अनाज लदे जहाज को लौटाने का फैसला किया है. हालांकि तुर्की सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर भारतीय गेहूं को ना करने की कोई वजह नहीं बताई गई है, लेकिन अमेरिका व्यवसायिक संस्थान S&P Global ने इससे जुड़ी एक रिपोर्ट में तुर्की के हवाले से कहा है कि उसने फाइटोसैनिटरी चिंताओं (पेड़-पौधों से जुड़ी बीमारी) का हवाला देते हुए भारतीय गेहूं की खेप को ना कहा है. दैनिक भास्कर ने अपनी एक रिपोर्ट इस्तांबुल के एक व्यवसायी के हवाले से कहा है कि तुर्की कृषि मंत्रालय को भारतीय की तरफ से भेजी गई खेप में रूबेला वायरस होने का पता चला है. इस कारण खेप का वापस भेजने का फैसला लिया गया है.

महामारी के दौर में भारतीय गेहूं के लिए खतरनाक हो सकता है रूबेला वायरस वाला दाग

तुर्की सरकार ने रूबेला वायरस का हवाला देते हुए भारतीय गेहूं की खेप को वापस लौटाने का फैसला लिया है. कोरोना महामारी के दौर में भारतीय गेहूं पर लगा रूबेला वायरस का यह दाग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खतरनाक हो सकता है. असल में रूबेला को जर्मन खसरा भी कहा जाता है. जो रूबेला वायरस की वजह से होता है. रूबेला का संक्रमण 3 से 5 दिन तक रहता है, जबकि इसका फैलाव भी कोरोना की तरह संक्रमित व्यक्ति की छींंक, नाक और गले के स्त्राव और बुंदों के कारण होता है. ऐसे समय में जब पूरा विश्व कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है, तब भारतीय गेहूं में रूबेला वायरस मिलने का आरोप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय गेहूं की पहचान के लिए नुकसान देय साबित हो सकती है.

देश-विदेश में कम हो सकते हैं गेहूं के दाम

भारतीय गेहूं को लेकर तुर्की की तरफ से लिए गए फैसले के बाद देश-विदेश में इसकी मांग पर विपरित असर पड़ सकता है. जिससे सीधे तौर पर देश-विदेश में गेहूं के दाम कम हो सकते हैं. असल में युद्ध की वजह से उपजे वैश्विक खाद्यान्न संकट के चलते भारतीय गेहूं की मांग दुनियाभर से हुई थी. हालांकि इस बारभारत में गेहूं का उत्पादन कम हुआ है, जिसे देखते हुए भारत ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगाई हुई है. हालांकि भारत उन देशों को गेहूं निर्यात करेगा, जिन्हें निर्यात पर बंदी के फैसले से गेहूं भेजने की मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन निर्यात पर इस रोक के बाद भी देश के कई शहरों में गेहूं के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से अधिक चल रहे हैं. जिसका मुख्य कारण यह है कि किसानों समेत व्यापारियों को भविष्य में निर्यात पर लगी रोक हटने की उम्मीद है. ऐसे में कई राज्यों में किसानों की तरफ से गेहूं स्टोर करने की खबरें भी आती रही है, लेकिन इस बीच तुर्की का फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तप पर भारतीय गेहूं के प्रभाव को कम कर सकता है. नतीजन गेहूं के दाम देश-विदेश में कम हो सकते हैं.

- Advertisement -

You Might Also Like

ओडिशा से गांजा ला रहे दो गांजा तस्कर 145 किलो, 610 ग्राम गांजा और केंटर सहित गिरफ्तार
गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में फांसी लगाकर दी जान

तुर्की की चाल! रूस और यूक्रेन से गेहूं मंगाने की योजना पर कर रहा है काम

तुर्की की भारतीय गेहूं की खेप को तब लौटाया गया है, जब वह रूस और यूक्रेन से गेहूं मंगाने की योजना पर काम रहा है. जिसके बारे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानकारी सार्वजनिक है. जानकारी के मुताबिक तुर्की अब रूस और यूक्रेन से एक कोरिडोर के जरिए गेहूं मंगवाने पर बातचीत कर रहा है. माना जा रहा है की तुर्की की यह बातचीत अंतिम चरण पर पहुंच गई है. जिसके बाद उसने भारत के गेहूं को ना कहा है.

मिस्त्र ने जांच के बाद भारतीय गेहूं को दी है मंजूरी

तुर्की की तरफ से भारतीय गेहूं में रूबेला वायरस होने का आरोप तब लगाया जा रहा है, जब मिस्त्र सरकार ने जांच के बाद भारतीय गेहूं के निर्यात को मंजूरी दी गई है. असल में अप्रैल में मिस्त्र के प्रतिनिधिमंडल ने कई राज्यों में खेत में खड़ी गेहूं की फसल की मुआयना किया था. जिसकी आवश्यक जांच के बाद मिस्त्र ने भारत से गेहूं आयात करने की मंजूरी दी थी. ऐसे में तुर्की की तरफ से भारतीय गेहूं को वापस भेजने के फैसले को कई दूसरे एंगलों से भी देखा जा रहा है.

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by ctahalaka.com.

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article Akshay Kumar Manushi Chillar’s Photos : ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की प्रमोशन के लिए किला राय पिथौरापहुंचे अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर
Next Article ED के समन पर सोनिया और राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का वार, कहा- अपराधी अपना अपराध कभी नहीं कबूलता
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

लेख

वोट चोरों की गद्दी हिलने लगी!

नवम्बर 23, 2026
अपराधबिहार

सुनसान जंगल में युवती से सरेराह बदसलूकी, दोस्त को पीटा..वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

नवम्बर 22, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल की मासूम की हत्या! पड़ोस में रहने वाली महिला के कमरे से मिली बच्ची की लाश

नवम्बर 22, 2026
अपराधअलीगढ़

सामूहिक विवाह समारोह में दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पहली पत्नी ने पहुंचकर किया हंगामा, सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

नवम्बर 21, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

मतदाता ही राष्ट्र विधाता, प्रत्येक पात्र युवा समय से मतदाता सूची में कराएं अपना नाम दर्ज: डीएम एम. अरुन्मोली

नवम्बर 19, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

दोस्त के साथ घूमने गई एयर होस्टेस का बेरहमी से क़त्ल..4 साल पहले किया था लव मैरिज, साथ नहीं छोड़ पा रही थी बचपन के दोस्त का

नवम्बर 16, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम की कांग्रेस में वापसी

नवम्बर 12, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

जनपदीय पुलिस और ANTF यूनिट आगरा की संयुक्त कार्यवाही में 60 लाख की हेरोइन बरामद, तस्कर फरार

नवम्बर 6, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology