
छतीसगढ़ के एक अस्पताल में इन दिनों चूहों का आतंक जारी है. आलम यह है कि चूहों के इस आतंक से अस्पताल की व्यवस्था बेपटरी हुई है. ताजा मामले में चूहों की यह फौज अस्पताल में मरीजों को चढ़ाने वाला ग्लूकोज पी गई है. इससे पहले चूहों ने सीटी स्केन की मशीन का तार काट दिया था. जिसके चलते दो दिनों तक सीटी स्कैन नहीं हो सका था. अब अस्पताल प्रशासन ने इन चूहों को मारने के लिए 12 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
