
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (GHMC) के भाजपा पार्षद और तेलंगाना के अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘हमने सामुदायिक सेवा के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने व जमीनी स्तर पर लोगों की मदद करने पर चर्चा की. बीजेपी तेलंगाना में सुशासन व वंशवाद कुशासन को खत्म करने के लिए काम करेगी.’ बता दें कि इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है क्योंकि भाजपा ने जुलाई के पहले सप्ताह में हैदराबाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का फैसला किया है. गौरतलब है कि तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले यहां अभी से चुनावी बिगुल बच चुका है.
Met @BJP4Telangana corporators in GHMC and other Party leaders from Telangana. We had wide-ranging discussions on how to focus on community service endeavours and help people at the grassroots. BJP will work for good governance and ending dynastic misrule in Telangana. pic.twitter.com/y0Xt3sWz40
— Narendra Modi (@narendramodi) June 7, 2022
वंशवादी दल देश के लोकतंत्र के लिए खतरा: नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को विजयवाड़ा में भाजपा प्रदेश नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वंशवादी राजनीतिक दल देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बन गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल भारत के विकास की एक नई कहानी लिखी है, बल्कि पिछले आठ वर्षों में देश की राजनीतिक संस्कृति को भी बदल दिया है.
नड्डा ने कहा, ‘भाजपा अब देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जबकि कांग्रेस एक भाई-बहन के संगठन में सिमट गई है. भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास नेता, नीति, नियत, कार्यक्रम, कार्यकर्ता और वातावरण है.’ उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण राजनीतिक संस्कृति और गुणवत्ता बदल गई है. हम वंशवादी दलों से लड़ रहे हैं, जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बन गए हैं.’
परिवारवाद को लेकर साधा निशाना
नड्डा ने जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), तृणमूल कांग्रेस (TMC), जनता दल (सेक्युलर), समाजवादी पार्टी (सपा) और अकाली दल जैसी पार्टियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘चाहे वे जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हों … वहां या तो बाप-बेटे की पार्टी हैं या बाप-बेटी और बुआ-भतीजा की पार्टी हैं.’
कांग्रेस न तो भारतीय है और न ही अब ‘राष्ट्रीय’
नड्डा ने दावा किया कि तथाकथित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस न तो भारतीय है और न ही अब यह राष्ट्रीय है क्योंकि यह एक भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा) पार्टी में सिमट गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले आठ वर्षों में भारत के विकास की एक नई कहानी लिखी है. उन्होंने कहा कि देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 112.33 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 233 लाख करोड़ रुपये हो गया है. (भाषा से इनपुट के साथ)
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by ctahalaka.com.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
