अमृतसर: शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाली अकाल अकादमियों के संचालक और संस्थापक बाबा इकबाल सिंह का निधन शनिवार को हो गया। चार दिन पहले 25 जनवरी को उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा हुई थी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है।
राष्ट्रपति के ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किए गए शोक संदेश में कहा गया है कि शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले श्री इकबाल सिंह जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप, उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री के लिए चुना गया। उनके परिवार व प्रशंसकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।
शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले श्री इक़बाल सिंह जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप, उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री के लिए चुना गया। उनके परिवार व प्रशंसकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 29, 2022
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से आहत हूं। उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की दिशा में अथक प्रयास किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
Pained by the passing away of Baba Iqbal Singh Ji. He will be remembered for his efforts to increase education among youngsters. He tirelessly worked towards furthering social empowerment. My thoughts are with his family and admirers in this sad hour. May Waheguru bless his soul.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2022
बता दें कि इकबाल सिंह ने शिक्षा व धार्मिक शिक्षा के प्रचार- प्रसार के लिए काफी काम किया था। उन्होंने पिछड़े इलाकों में अकादमियां शुरू करके शिक्षा की रोशनी को फैलाया। उनकी ओर से युवाओं और विद्यार्थियों के अंदर सिखी का प्रचार बड़े स्तर पर किया गया।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
