इंडियन टेलेविज़न का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस के अब तक 15 सीजन आ चुके हैं। इस शो में आम जनता से लेकर सेलेब्स तक घर के अंदर का हिस्सा बनते हैं। कई लोग जिन्हें कोई जानता नहीं था आज इस शो की वजह से फेमस हो गए है।

बिग बॉस सीजन 1 2007 में शुरु हुआ था। इस शो के विजेता बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) बने थे। फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बने राहुल रॉय ने बिग बॉस जीतकर इतिहास रच दिया था। पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था।

‘बिग बॉस’ का दूसरा सीजन (साल 2008) आशुतोष कौशिक (Ashutosh Kaushik) ने जीता था। इसे शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। आशुतोष ‘एमटीवी रोडीज़’ के 5वें सीजन को जीतकर चर्चा में आए थे।

साल 2009 में आए ‘बिग बॉस 3’ को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। बिग बॉस सीजन 3 के विनर विंदू दारा सिंह (vindu dara singh) बने थे।

बिग बॉस सीजन 4 की विजेता ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) बनी थीं। इस सीजन को सलमान खान (Salman khan) ने होस्ट किया था। इसके बाद वो हर सीजन को होस्ट करते आ रहे हैं।

‘बिग बॉस’ का पांचवा सीजन एक्ट्रेस जूही परमार (Juhi Parmar) के नाम रहा। इस रियलिटी शो को जीतने के बाद जूही ने कई टीवी शोज और किए।

‘बिग बॉस 6’ साल 2012 में टेलिकास्ट किया गया था। इसकी विजेता एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (urvashi dholakia) हुई थीं। उर्वशी ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का रोल निभाकर सबके दिलों में बस गई थीं।

साल 2013 में बिग बॉस का सातवां सीजन आया था। इस सीजन में गौहर खान (Gauahar Khan) ने लोगों को अपना मुरीद बना लिया। वो इस शो की विनर रही थी।

साल 2014 में ‘बिग बॉस 8’ आया। इस सीजन के विनर गौतम गुलाटी रहें। ‘दीया और बाती हम’ में नजर आए गौतम गुलाटी (gautam gulati) के करियर में ‘बिग बॉस’ टर्निंग पॉइंट रहा। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर मिले।

‘बिग बॉस 9’ जो साल 2015 में आया इसके विजेता प्रिंस नरूला (Prince Narula) रहें। इससे पहले उन्होंने ‘रोडीज़’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।

‘बिग बॉस 10’ (साल 2016) एक आम आदमी के नाम रहा। इसके विजेता मनवीर गुर्जर (Manveer Gurjar)रहें। मनवीर गुर्जर ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नज़र आए थे।

बिग बॉस शो का शो का 11वां सीजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने जीता था। इस शो में अदाकारा अपने प्रतिद्वंदी को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आईं थी।

बिग बॉस 16 की विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) बनीं। ‘ससुराल सिमर’ सीरियल के जरिए वो हर घर में पहुंची और सबकी चहेती बन गई थीं।

बिग बॉस के 13वें सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ( sidharth shukla) हुए। लेकिन अब ये हमारे बीच नहीं हैं। हार्ट अटैक की वजह से बेहद ही कम उम्र में इस एक्टर ने हम सबको अलविदा कह गया।

बिग बॉस 14 की विजेता टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)। इस शो की वजह से उनके पति अभिवन के साथ टूटते रिश्ते में सुधार हुआ। दोनों अब प्यार से भरा जीवन जी रहे हैं।

बता दें कि शो में 14 से 15 लोगों को एक घर में बंद कर दिया जाता है। जहां उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होता है। हर हफ्ते शो के प्रतियोगी एक दूसरे को नोमिनेट करते है और फिर पब्लिक वोटिंग के आधार पर उन्हें बाहर निकाल दिया जाता है। घर में घरवाले 100 कैमरों की निगरानी में होते है। जहां उन्हें बहुत से टास्क दिए जाते है। पहले इस शो के ईनाम की रकम एक करोड़ थी, जिसे बाद में 50 लाख रुपए कर दिया गया।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
