डायरेक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की बेटी सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) ने प्रभुदेवा की फिल्म ‘दबंग 3’ (Dabangg3) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. सई इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ लीड रोल में नजर आई थीं. एक्ट्रेस इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं.TOI की रिपोर्ट के अनुसार, सई साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला को डेट कर रही हैं. कथित तौर पर कपल को अक्सर लंच और डिनर डेट पर साथ में देखा जाता है. दोनों ने फोटोग्राफर्स से साथ में फोटो किल्क नहीं करने को कहा है. कल शाम को भी कपल को साथ में स्पॉट किया गया था.
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने फोटोग्राफर्स से साथ में फोटो नहीं क्लिक करने के लिए कहा. सुभान ने पहले कैमरा के सामने पोज दिया और फिर अपनी लाल रंग की गाड़ी में बैठ गए. इसके बाद सई उसी कार से निकलीं, लेकिन दोनों ने साथ में फोटो क्लिक कराने से इंकार कर दिया. सई और सुभान अपने रिश्ते के शुरुआती स्टेज में हैं. दोनों साथ में समय बिताना पसंद करते हैं हालांकि अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने से पहले दोनों एक- दूसरे को अच्छी तरह से जानना चाहते हैं.
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सई मांजरेकर ‘मेजर’ में नजर आने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ अदिवि शेष नजर आएंगे. ‘मेजर’ फिल्म संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म के पहले लिरिक्ल सॉन्ग को तेलुगु और मलयालम में रिलीज कर दिया गया है. इस गाने के हिंदी वर्जन को भी जल्द रिलीज किया जाएगा. सई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, उन्होंने अपने नए सॉन्ग का पोस्टर भी शेयर किया था.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
