फूड डेस्क : सर्दियों के दिनों में हमें गर्म गर्म खाना मिल जाए तो क्या बात है। तवे से उतरी हुई गरम-गरम रोटी हो या फिर गरम-गरम शोरबा, सब्जी या सूप इसे पीने का अपना ही मजा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत ज्यादा गर्म खाना खाने से भी आपको कई तरीके के नुकसान हो सकते हैं। जी हां, एक्सपर्ट्स का मानना है कि बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ज्यादा ठंडा खाना खाना मनुष्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं गर्म खाना खाने के नुकसान के बारे में और आपको किस तरीके का खाना खाना चाहिए…

कुछ शोध हर दिन कम से कम गर्म भोजन करने की सलह देती हैं। कभी-कभी खाना पकाने की प्रक्रिया फल और सब्जियों की पोषण तत्व को नष्ट कर सकती है, जिसका मतलब है कि आपके शरीर को वास्तव में उन्हें ठंडा खाने से अधिक लाभ होगा।

माइक्रोवेव में गर्म किया खाना डाइजेशन पर बुरा असर डालता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से इसकी पौष्टिकता कम हो जाती है। इसकी हानिकारक किरणें शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। इसके लंबे समय तक इस्तेमाल से मेमोरी लॉस का खतरा रहता है। ये आपके हार्मोंस पर भी असर डालता है।

अगर आप बहुत ज्यादा गर्म खाना खाते हैं तो इससे आपके पेट को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि पेट के अंदर की स्किन बहुत नाजुक होती है और गर्म खाना खाने से कभी-कभी यह उसे डैमेज कर सकती है। जिसके कारण आपको पेट में छाले, जलन या उल्टी की समस्या हो सकती है।

गरम खाना खाना आपकी जीभ, दांत और आपके पूरे मुंह के लिए भी नुकसानदायक होता है, क्योंकि कई बार गर्म खाना खाने से आपकी जीभ जल जाती है, जिससे आपको किसी चीज का टेस्ट नहीं आता है। इतना ही नहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा खाना खाना आपके दांत के लिए भी नुकसानदायक होता है, क्योंकि इससे आपको सेंसटिविटी की समस्या होने लगती है। साथ ही दांतों में इनेमल क्रेक आने के आसार भी बन सकते हैं।

कई बार गर्म खाना खाने से आपके गले को भी बहुत नुकसान पहुंचता है, क्योंकि इससे गले के अंदर के टिशू जल जाते हैं और गले में सूजन आ जाती है।

गर्म भोजन या पेय पदार्थों को खाने से एसोफेजेल म्यूकोसा को नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं, गर्म कॉफी या चाय पीने से इसोफेजियल कैंसर हो सकता है।

बहुत ठंडे भोजन का सेवन शरीर के तापमान को बिगाड़ सकता है और इससे पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। ठंडे भोजन के लंबे समय तक सेवन से खांसी या लंबी बीमारी, शुष्क त्वचा या अन्य लक्षण हो सकते हैं। ठंडे खाद्य पदार्थ या पेय फूड पाइप में जम सकते हैं जो संकुचित और एक साथ चिपक सकते हैं।

स्वस्थ और समृद्ध जीवन जीने के लिए मनुष्य को अपने शरीर के तापमान के अनुसार भोजन करना चाहिए। ना ज्यादा ठंडा और ना उबलता हुआ भोजन करना चाहिए।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
