देहरादून : दिल्ली (delhi) के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज उत्तराखंड (Uttrakhand) आ रहे हैं। वे यहां उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए आगामी नव परिवर्तन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के जरिए AAP ने तीन लाख नव परिवर्तन प्रमुख बनाने का टारगेट बनाया है। पार्टी ने बड़े स्तर पर इसकी तैयारियां की हैं।
45 दिनों तक चलेगा अभियान
AAP का यह अभियान 45 दिनों तक चलेगा। इसमें तेजी लाने के लिए केजरीवाल यहां आ रहे हैं। वे यहां नव परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। इसका संदेश है कि नए परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी नव वर्ष में उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए काम करेगी। परेड मैदान में होने इस रैली में कर्नल कोठियाल समेत कई दिग्गज मौजूद रहेंगे।
ये है AAP की रणनीति
इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) में बीजेपी और कांग्रेस को पटखनी देने के लिए आम आदमी पार्टी कई तरह की रणनीति पर काम कर रही है। जिसमें सबसे पहले नव परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। इसकी शुरुआत उत्तराखंड के 9 जगह से की जाएगी। उत्तराखंड नव निर्माण का संकल्प पूरा करने के लिए प्रदेश के सभी 11,647 बूथों पर तीन लाख से ज्यादा नव परिवर्तन प्रमुखों की फौज तैयार की जाएगी, जो आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। हर एक नव परिवर्तन प्रमुख के पास 10 घरों की जिम्मेदारी होगी।
इन 9 जगहों से होगी शुरुआत
AAP जिन 9 जगहों से नवनिर्माण अभियान की शुरुआत करने जा रही है, उनमें गंगोत्री, टिहरी, श्रीनगर, बागेश्वर, अल्मोडा, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार और काशीपुर शामिल है।आप के वरिष्ठ नेता इन जगहों पर पहुंचकर अभियान की शुरुआत करेंगे। सभी 70 विधानसभा में ये कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हर विधानसभा का अलग-अलग मैनिफेस्टो
नवनिर्माण अभियान के तहत पार्टी डोर टू डोर कैंपेन चलाएगी। दिल्ली के चुनावओं पार्टी का सबसे बड़ा हथियार भी यही था। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना घोषणा पत्र भी तैयार करेगी। हर विधानसभा का अलग चुनावी घोषणा पत्र होगा। इसमें क्षेत्रीय मुद्दे शामिल किए जाएंगे और उनको पूरा करवाया जाएगा।
इसी हफ्ते में प्रत्याशियों की पहली सूची
आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों को लेकर भी मंथन पूरा कर लिया है। गोपाल राय ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए भी तैयारी पूरी हो गई है। नए साल के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी। इसके बाद अगली सूची जाएगी। सभी क्षेत्र से प्रत्याशियों ने दावेदारी की है।
इसे भी पढ़ें-Assembly Election: अब उत्तराखंड में भी ‘एक परिवार एक टिकट’ फॉर्मूला लागू करेगी कांग्रेस, इन नेताओं को झटका लगा
इसे भी पढ़ें-देवभूमि पर PM मोदी की दीवानगी; छतों पर चढ़ गए लोग, मोदी बोले-पुरानी यादें ताजा हो गईं, देखिए कुछ Pics
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
