मुंबई. साल 2021 अपने खट्टे-मीठे यादों के साथ अलविदा कहने वाला है। साल का आखिरी सप्ताह बीत रहा है। वहीं, नए साल 2022 के स्वागत के लिए हम सब तैयार हैं। यह साल कई मायनों में याद रखा जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से जहां हर कोई घरों में कैद हो गया था वहीं कुछ लोगों ने इस दौरान भी अलग पहचान बनाई। बात उन सितारों की करते हैं जिन्होंने हॉलीवुड में एंट्री ली और अपने एक्टिंग से सबकों अपना दीवाना बना लिया। आइए जानते हैं कि इस साल कौन से कलाकार हॉलीवुड के किस फिल्म और शोज में नजर आए….

बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद हुमा कुरैशी (huma qureshi) ने पहले ओटीटी पर डेब्यू करके तहलका मचाया। इसके साथ हॉलीवुड में दस्तक देते हुए जॉम्बी हाइस्ट फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ में नजर आईं। इस मूवी में हुमा ने गीता का किरदार निभाया। हालांकि इस मूवी में उनकी भूमिका छोटी थी, लेकिन लोगों ने इनके काम की सराहना की।

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं नीतू चंद्रा (Neetu chandra) ने इस साल हॉलीवुड में डेब्यू किया। वो‘नेवर बैग डाउन: रिवाल्ट’ में नजर आईं। इस मूवी में अदाकारा का नाम जया है। जो एक अंडरग्राउंड फाइटिंग क्लब में लड़ती दिखाई देती हैं।

हरीश पटेल बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अमेरिकन शो में नजर आते हैं। इस साल वो मार्वल की फिल्म ‘एटर्नल्स’ में नजर आए। इसमें एंजेलिना जोली, सलमा हायक, किड हैरिगटन, रिचर्ड मैडिन सहित अन्य कलाकार थे। हरीश पटेल ने फिल्म में कैमियो किया था।

पूरब कोहली (Purab Kohli) ‘द मैट्रिक्स’ में नजर आए। इस मूवी को लेकर एक्टर ने कहा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैट्रिक्स फ्रैंचाइजी की फिल्मों का कभी हिस्सा बनूंगा। इस मूवी में वो एक गेम डेवलपर का रोल निभाया है।

आदर्श गौरव (adarsh gourav) इस साल हॉलीवुड में एंट्री ली। वो ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आए। उनके अलावा इसमें राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका थी।

इस साल कुब्रा सैत (Kubbra Sait) एप्पल टीवी के साइंस फिक्शन शो ‘फाउंडेशन’ में नजर आईं। इस शो में उनका नाम फारा है और वो एक विलेन की भूमिका में दिखाई दीं। अदाकारा अपनी अदायगी का लोहा सेक्रेड गेम्स में मनवा चुकी हैं।

बिग बॉस फेम प्रवेश राणा भी इस साल हॉलीवुड में नजर आए। ‘फाउंडेशन’ में भी उन्होंने अपनी अदाकारी का रंग पेश किया। इनकी काम की खूब सराहना हुई।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
