सपा मुखिया के पुत्र अर्जुन यादव और पुत्री टीना यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
एटा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन यादव और पुत्री टीना यादव का जन्मदिन सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर नूर मोहम्मद खान के गांधी मार्केट स्थित कैंप कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटा गया और दोनों बच्चों के लिए दीर्घायु, सफल सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं।
प्रदेश उपाध्यक्ष इं. नूर मोहम्मद खान ने अर्जुन यादव और टीना यादव को देश और प्रदेश के भविष्य का नेतृत्वकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि ये दोनों युवा आने वाले समय में राजनीति को नई दिशा देंगे और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी ने किया।
इस समारोह में सपा जिला उपाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव, जमशेद आलम, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप, जिला महासचिव अवधेश यादव (धुआई), रिंकू यादव (अंबारी), अवधेश यादव (रूद्रपुर), अरविंद यादव, डॉ. इब्राहीम अली, अनुज शर्मा, सभासद सैय्यद फरहान अली, सरजू यादव, प्रधान प्रतिनिधि डॉ. अमित यादव, अरविंद यादव, अमित यादव, साबिर अली अख्तर अली आदि मौजूद रहे और अपने-अपने शब्दों में बच्चों को आशीर्वाद दिया।
