जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो थानों की संयुक्त कार्यवाही में 7 अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बागवाला व थाना राजा का रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दोनों थानों की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेलते कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना बागवाला पुलिस ने 03 जुआरियों को 2060 रुपये व 52 ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया, वहीं थाना राजा का रामपुर पुलिस ने 04 अभियुक्तों को 1205 रुपये व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
🔹 **थाना बागवाला द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम –**
1. जितेन्द्र पुत्र चोखेलाल
2. रमेशचन्द्र पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम उद्दैतपुर, थाना बागवाला
3. विमलेश पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम शाहपुर, थाना बागवाला
🔸 **बरामदगी –**
▪ कुल 2060 रुपये
▪ 52 ताश के पत्ते
🔹 *थाना राजा का रामपुर द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम –*
1. मनोज पुत्र किशन
2. शिवकुमार पुत्र रक्षपाल सिंह शाक्य
3. छविलाल पुत्र रघुवीर सिंह
4. ललित कुमार पुत्र रामसेवक शाक्य – सभी निवासी मौहल्ला गडरियान, थाना राजा का रामपुर
🔸 *बरामदगी –**
▪ 1205 रुपये
▪ ताश के पत्ते
📌 पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों के माध्यम से जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
