आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने क़ी संगोष्ठी
कासगंज। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थीं। भाजपा इमरजेंसी की 50वीं बरसी को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में प्रत्येक जिले मे मना रही है। आपात काल दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा क़ी अध्यक्षता मे हुई जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलोक गुप्ता रहे। अतिथियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय शायमाप्रसाद मुख़र्जी क़े चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने माला पटुका पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि दुर्विजय सिंह सिंह शाक्य ने बताया कहा आपातकाल क़ी 50 वी बरसी भाजपा प्रत्येक जिले काले अध्याय के रूप मे मना कर रही उन्होंने बताया कि भारतीय लोकतंत्र एवं राजनीति के काले अध्याय आपातकाल के लिए देश कभी कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी को माफ नहीं करेगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलोक गुप्ता ने कहा कि भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता मोह में रातों रात हर भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को छीन आपातकाल थोपा और यातनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के महायज्ञ में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को देशभक्त के रूप में नमन करने योग्य बताया। संगोष्ठी मे लोकतंत्र सेनानियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मंचासीन डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, कार्यक्रम संयोजक राजवीर सिंह भल्ला, ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी क़े उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलोक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने प्रेस वार्ता को भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन संजय सोलंकी ने किया। इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, रमेश साहू, अनिल पुंधीर, महेन्द्र सिंह राणा, बीड़ी राणा, सुनील वार्ष्णेय, सतेंद्र कध्याप, सुरेश माहेश्वरी, उत्तम चंद्र पाथरे, कौशल साहू, केपी सिंह, शरद गुप्ता, रानू वर्मा, रामनिवास राजपूत, रविन्द्र ब्रह्मचारी, कृष्णकांत वशिष्ठ , राजेंद्र बोहरे,संजय पुंधीर, डॉ खूब सिंह, डॉ शिव प्रताप सिंह, सीमा शाक्य, डॉ सांत्वना पाराशर, अनीता उपाध्याय, हिना सिंह, विजय लक्ष्मी कश्यप, कुलदीप प्रतिहार, मयंक अग्रवाल, हिमांशु उपाध्याय, मौजूद रहे।
