Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

वैश्विक व्यवस्था में लड़ाई टैंक व तोप से नहीं, टैरिफ़ वॉर से

admin
Last updated: अगस्त 25, 2025 8:33 अपराह्न
By admin 22 Views
Share
6 Min Read
SHARE

वैश्विक व्यवस्था में लड़ाई टैंक व तोप से नहीं, टैरिफ़ वॉर से

 

डॉ.नर्मदेश्वर प्रसाद चौधरी

 

- Advertisement -

You Might Also Like

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ
ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

आज दुनिया 21 वीं सदी में प्रवेश कर रही है और 21वीं सदी की वैश्विक व्यवस्था में एक अजीब सा विरोधाभास उभर कर सामने आया है। एक ओर वैश्वीकरण का सपना जिसमें सीमाएं सिर्फ नक्शों तक सीमित हों और बाजारों की पहुँच हर कोने तक हो, वहीं दूसरी ओर टैरिफ़ वॉर जैसी घटनाएं जो उसी सपने की नींव में दरार डालने का काम कर रही हैं। वैश्वीकरण का युग बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में जब शुरू हुआ, तो पूरी दुनिया जैसे एक साझा बाज़ार में बदलने लगी थी पर आज, तीसरे दशक की दहलीज़ पर खड़ी दुनिया यह देख रही है कि अमेरिका , चीन और भारत जैसे आर्थिक महाशक्तियों के बीच शुरू हुआ ‘टैरिफ़ युद्ध’ केवल दो देशों की बात नहीं रह गया बल्कि एक वैश्विक मानसिकता को दर्शाने लगा है, एक ऐसी मानसिकता, जो संरक्षणवाद की ओर लौटना चाहती है।

 

अब लड़ाई टैंक और तोप से नहीं, शुल्क और आर्थिक प्रतिबंधों से लड़ी जाती हैं। यह युद्ध जितना चुपचाप चलता है, उतना ही गहरा असर छोड़ता है। कभी एक किसान के सपने पर, कभी एक मज़दूर की रोज़ी- रोटी पर और कभी एक छोटे व्यापारी की उम्मीदों पर। जब कोई देश उदाहरण के लिए अमेरिका, किसी अन्य देश जैसे चीन व भारत से ज़्यादा आयात करता है और बदले में कम निर्यात तो व्यापार का घाटा बढ़ता है। इसे संतुलित करने के लिए टैरिफ़ लगाए जाते हैं लेकिन यह कहानी सिर्फ़ घाटे की नहीं है। इसमें राजनीतिक दबाव, तकनीकी वर्चस्व और बौद्धिक संपदा की लड़ाई भी शामिल है।

 

अमेरिका का आरोप रहा है कि चीन न केवल अपनी मुद्रा को कृत्रिम रूप से सस्ता बनाए हुए है बल्कि वह अमेरिकी कंपनियों की तकनीक को भी संरक्षणहीन रूप से अपना रहा है। ऐसे में टैरिफ़ एक आर्थिक हथियार की तरह इस्तेमाल हुआ और यह केवल दबाव डालने के लिए, चेताने के लिए।

- Advertisement -

 

वहीं, घरेलू राजनीति का भी इसमें रोल कम नहीं है। जब किसी देश के भीतर का उद्योग विदेशी प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा होता है, तो टैरिफ़ एक तरह से उसे “संजीवनी” देने का उपाय माना जाता है। चुनाव आते हैं, वादे किए जाते हैं, और नीतियाँ बनती हैं। कहते हैं, हर नीति का एक चेहरा दिखता है और एक छिपा रहता है। टैरिफ़ वॉर भी कुछ ऐसा ही है। स्थानीय उद्योगों को राहत शुरुआती तौर पर कुछ घरेलू उद्योगों को इसका फायदा ज़रूर मिलता है। जैसे अमेरिका में स्टील उद्योग ने राहत की सांस ली जब चीनी स्टील पर शुल्क लगाया गया। सरकारी राजस्व में वृद्धि टैरिफ़ से सरकारी खज़ाने में कुछ पैसे आते हैं पर क्या यह आर्थिक स्थायित्व की कीमत चुका पाते हैं?

 

उपभोक्ता पर भार , अंततः महंगे उत्पादों का भार आम आदमी पर ही पड़ता है। खासतौर पर उन पर जो अपनी आय का बड़ा हिस्सा आवश्यक वस्तुओं पर खर्च करते हैं। और सबसे महत्वपूर्ण है वैश्विक उत्पादन श्रृंखलाओं (ग्लोबल सप्लाई चेन) पर इसका असर। आज कोई भी वस्तु एक देश में पूरी नहीं बनती। कंप्यूटर चिप्स हों या मोबाइल फोन, वे कई देशों से गुज़रकर तैयार होते हैं। ऐसे में टैरिफ़ न केवल लागत बढ़ाते हैं, बल्कि उत्पाद की उपलब्धता को भी प्रभावित करते हैं।

भारत ने इस वैश्विक उठा-पटक के बीच एक परिपक्व और संतुलित दृष्टिकोण अपनाया है। टैरिफ़ वॉर में सीधे कूदने के बजाय भारत ने संवाद और कूटनीति को तरज़ीह दी। चाहे WTO हो या द्विपक्षीय वार्ताएं, भारत ने अपने हितों की रक्षा समझदारी से की है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहलें सिर्फ़ नारे नहीं बल्कि दीर्घकालिक रणनीति हैं जिसका उद्देश्य है घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहन देना और विश्व पटल पर एक मज़बूत विनिर्माण शक्ति के रूप में उभरना। साथ ही, भारत ने आयात पर आवश्यकतानुसार एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई। यह व्यापार को अव्यवस्थित करने वालों के लिए एक चेतावनी रही, न कि युद्ध की घोषणा।

 

टैरिफ़ वॉर एक अल्पकालिक राजनीतिक समाधान तो हो सकता है पर यह स्थायी आर्थिक शांति का रास्ता नहीं बन सकता। यह वह द्वार है, जो देशों को फिर से सीमाओं में कैद कर सकता है। यह समझना ज़रूरी है कि वैश्वीकरण केवल व्यापारिक लाभ का नाम नहीं है बल्कि यह एक साझा भविष्य की उम्मीद है। जब दुनिया के देश एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं, तब एक देश की आर्थिक लड़खड़ाहट पूरी व्यवस्था को डगमगा सकती है। ऐसे में संवाद, सहयोग और विश्वास ही एकमात्र विकल्प हैं।

टैरिफ़ दीवारें बनाते हैं, पर संवाद सेतु बनाता है। हमें दीवारों की नहीं, सेतुओं की ज़रूरत है। ताकि हम मिलकर एक बेहतर आर्थिक विश्व बना सकें। वैश्वीकरण में इसका असर सभी पर पड़ता है।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article लुप्त आदत
Next Article मैनपुरी में अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 25,000 रुपए की धनराशि कराई गयी वापस

फ़रवरी 10, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कैंचुली 

फ़रवरी 10, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को झटका, ममता बनर्जी की दलीलों के बीच बदले माइक्रो-ऑब्जर्वर के नियम

फ़रवरी 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology