एटा-अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना आवागढ़ का किया गया औचक मुआयना — थाना प्रबंधन, अभिलेखों एवं जनसुविधाओं की की गई गहन समीक्षा👮♂️🚔
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना अवागढ़ का औचक निरीक्षण (मुआयना) किया गया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, सीसीटीएनएस, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया।
इस दौरान एएसपी महोदय द्वारा मिशन शक्ति एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर उनमें मिली खामियों को सुधारने हेतु निर्देशित करते हुए संबंधित से स्पष्टीकरण भी मांगा गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक अवागढ़ द्वारा थाना क्षेत्र की अपराध स्थिति, लंबित प्रकरणों, वांछित/अभियुक्तों की गिरफ्तारी की प्रगति एवं चल रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया कि—
• थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ शालीनता, सहानुभूति एवं संवेदनशीलता का व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
• महिला हेल्प डेस्क को सशक्त बनाते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
• सीसीटीएनएस अभिलेखों व शिकायत रजिस्टरों को अद्यतन रखा जाए।
• थाने के मालखाना में रखे गए माल/अभिलेख व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रहें तथा अनावश्यक लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
• लंबित विवेचनाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के पश्चात् एएसपी महोदय ने पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा,तत्परता एवं जनसेवा की भावना के साथ करने हेतु प्रेरित किया।
