थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 479/2025 धारा 333, 115(2), 352, 351(2), 109, 118(1), 117(2) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त नरेन्द्र कुमार पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम कसैटी थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. नरेन्द्र कुमार पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम कसैटी थाना कोतवाली देहात जनपद एटा उम्र करीब 33 वर्ष।
