पूर्व प्रेमिका के भाइयों ने अस्पताल में भर्ती युवक के मारी गोली, मौत
अलीगढ में पूर्व प्रेमिका के भाइयों द्वारा अस्पताल में शूट किए गए युवक वेदपाल की मौत हो गई। युवती व वेदपाल की लव स्टोरी 6 वर्ष पुरानी थीं। कही और शादी होने के दौरान वेदपाल प्रोग्राम में ही पहुंच गया था। हंगामा हुआ और लोगो ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले किया। अब जेल से छूटा तो पूर्व प्रेमिका के पति को व्हाट्सअप पर कुछ फोटो भेज दिए। जिसके बाद युवती के भाइयों UP पुलिस के सिपाही जितेंद्र चौधरी व भूपेंद्र चौधरी को गुस्सा आया और अस्पताल में टूटी हड्डी का ऑपरेशन कराने एडमिट हुए वेदपाल को गोलियां मारकर मौत की नींद सुला दिया।
पहली शादी टूटी… दूसरी टूटने के कगार पर…
2 फरवरी को वेदपाल ने शादी प्रोग्राम में पहुंच हंगामा किया था। इसके बाद दूल्हे ने कोई अपना फ्यूचर देखते हुए विवाह से इंकार कर दिया था। इसके बाद 3 फरवरी को आनन फानन में दूसरी जगह विवाह हुआ.. मगर वेदपाल की मुहब्बत तमाम हदो को पार कर चुकी थीं। वह युवती को बर्बाद करना चाहता था। मगर इस लव स्टोरी के अंत में उसे खुद ही जाना पड़ा।
