नाम फैमिली कैफे… अंदर चल रही थीं अय्याशी..
UP के जालौन की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चुर्खी रोड स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट में छापा मारा। पुलिस ने तीन युवतियों समेत 6 लोगों को पकड़ लिया। मौके से अश्लील सामग्री भी बरामद की गई है। रेस्टोरेंट संचालक समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। देर शाम तीनों युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कैफे संचालक पटेल नगर निवासी आरिफ मंसूरी, ग्राहक नीतेश कुमार व सचिन दोहरे को अरेस्ट किया है।
पुलिस छापे के दौरान पकड़ी गई तीन युवतियों के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि युवतियां घर से कोचिंग व अपनी सहेलियों से मिलने जाने की बात कहकर कहकर निकली थीं लेकिन वे रेस्टोरेंट में मिलीं।
