UP के अलीगढ मे विधवा महिला को होटल मे 15 दिन तक बंधक बना रेप का मामला सामने आया है। गाज़ियाबाद की महिला अपने दोस्त आदिल अहमद के साथ यहां होटल मे रुकी थी। जहाँ उसके साथ मारपीट हुई व रेप की FIR हुई। इस मामले मे होटल स्वामी वीरू कुमार, रिसेप्शनिस्ट लक्ष्मी, लवकुश और प्रमोद के साथ उसके बॉयफ्रेंड आदिल को अरेस्ट किया गया है। होटल मालिकान व कर्मियों पर आरोप है की इन लोगो ने जबरन उसका निकाह आदिल के साथ कराया।
एक साल पुरानी दोस्ती…
32 वर्ष की महिला की एक वर्ष पहले आदिल से दोस्ती हुई थी। तब से दोनों मिलते रहते थे। FIR मे दावा किया गया की आदिल ने अपना नाम राहुल बता उसे जाल मे फंसाया था। वह उसका शोषण करता रहा। FIR मे 3 लाख ₹ कैश व ज़ेवर लूट का भी आरोप लगाया गया है।
