चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध तमंचा व 06 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त कमलेश पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम नगला सर्द थाना अलीगंज जिला एटा को 01 अवैध तमंचा व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मुअसं0 95/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. कमलेश पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम नगला सर्द थाना अलीगंज जिला एटा उम्र करीब 32 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1. एक अवैध तमंचा व 06 जिंदा कारतूस (315 बोर)
