अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: जेसीबी व मिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा
एटा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर, थाना मलावन में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पर तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय द्वारा देर रात्रि प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी मशीन एवं मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर पकड़ा गया।
पकड़े गए वाहन एवं मशीन को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना मलावन में सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति एवं आदेश के किसी भी प्रकार का खनन कार्य नहीं किया जाएगा। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जनपद प्रशासन द्वारा अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं राजस्व क्षति पहुंचाने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: जेसीबी व मिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
