खाड़ी संकट के दृष्टिगत पीएम के आव्हान पर मंडलीय समीक्षा बैठक सीएम की मंशानुसार वर्चुअल माध्यम से आयोजित
एटा। खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न वर्तमान संकट की परिस्थितियों तथा मा 0 प्रधानमंत्री जी के आव्हान को दृष्टिगत रखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आयुक्त, अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ द्वारा मंडलीय समीक्षा बैठकों को अब वर्चुअल माध्यम से आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आज मंडल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ जूम ऐप के माध्यम से राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद एटा से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा द्वारा समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों सहित प्रतिभाग किया गया।
मंडलायुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ द्वारा विभिन्न विभागीय बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी विभाग विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति प्रदान करें तथा अपनी-अपनी रैंकिंग को उच्च स्तर पर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के “न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” के संकल्प एवं मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ आमजन तक पहुंचाया जाए। शासन की प्राथमिकताओं एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता को निस्तारण की सूचना उपलब्ध कराते हुए उसका फीडबैक भी अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए, जिससे शासन की मंशानुसार पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन स्थापित किया जा सके।
मंडलीय समीक्षा बैठक की समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि विभागीय रैंकिंग में नियमित सुधार सुनिश्चित किया जाए। फीडिंग एवं पोर्टल संबंधी कार्य समय से पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैंकिंग प्रभावित होने की दशा में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य मानी जाएगी। सभी अधिकारी पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
खाड़ी संकट के दृष्टिगत पीएम के आव्हान पर मंडलीय समीक्षा बैठक सीएम की मंशानुसार वर्चुअल माध्यम से आयोजित
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
