जलेसर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को पकड़ा, 1530 रूपये एवं ताश के पत्तो सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 04 जुआरियों को 1530 रूपयों तथा 52 ताश पत्तो सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थाना जलेसर पर मु0अ0सं0- 205/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.अनीश पुत्र आसमौहम्मद निवासी ग्राम हथौडा मौहल्ला नई बस्ती थाना जलेसर जनपद एटा
2.गबरुद्दीन पुत्र मुन्नाखाँ निवासी मौहल्ला राजीव नगर थाना सिकन्दरा जनपद आगरा
3.जाहिद हुसैन पुत्र अकबर निवासी मौहल्ला सादात थाना जलेसर जनपद एटा
4.इंशाद पुत्र शेर मौहम्मद निवासी मौहल्ला हथौडा थाना जलेसर जनपद एटा
बरामदगी:
1530 रूपये व 52 ताश पत्ते।
