थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही NCRP Portal पर प्राप्त NCMEC Cyber Tipline के आधार पर CSEAM (Child Sexual Exploitation and Abuse Material) प्रकरण का सफल अनावरण, अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल जनपद एटा की संयुक्त टीम द्वारा NCRP Portal पर प्राप्त NCMEC Cyber Tipline के आधार पर थाना साइबर क्राइम, एटा द्वारा CSEAM (Child Sexual Exploitation and Abuse Material) से संबंधित प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए थाना साइबर क्राइम एटा पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 65(2) बीएनएस, 5/6/14 पॉक्सो अधिनियम एवं 67B सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
तकनीकी जांच के दौरान प्राप्त IMEI नंबर, लॉग-इन ई-मेल आईडी एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के गहन तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गई। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त मुदित गुप्ता को दिनांक 06.07.2026 को समय करीब 14:25 बजे उसके निवास स्थान कस्बा जलेसर से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया।
मुख्य बिंदु-
1. NCRP Portal के NCMEC Cyber Tipline के माध्यम से CSEAM से संबंधित कुल 09 टिपलाइन प्राप्त हुईं।
2. तकनीकी जांच के दौरान उक्त टिपलाइन का डिजिटल लोकेशन कस्बा जलेसर, जनपद एटा पाया गया।
3. प्राप्त 09 टिपलाइन में कुल 21 फोटो एवं वीडियो प्राप्त हुए, जो जांच में पूर्णतः CSEAM से संबंधित पाए गए।
4. उक्त आधार पर थाना साइबर क्राइम, एटा पर सुसंगत धाराओं (धारा 65 (2) बीएनएस, 5/6/14 पॉक्सो एक्ट एवं 67B आईटी एक्ट) में अभियोग पंजीकृत किया गया।
5. तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर वीडियो/फोटो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान मुदित गुप्ता निवासी बाजार कलां, जलेसर के रूप में हुई।
6. विवेचना एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त द्वारा 12 वर्ष से कम आयु की बालिका के साथ प्रवेशन लैंगिक हमला किए जाने के अत्यंत गंभीर तथ्य प्रकाश में आए हैं।
7. अभियुक्त द्वारा VPN (Virtual Private Network) का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से अश्लील वीडियो एवं न्यूड फोटो डाउनलोड कर उन्हें एडिट कर अपने डिजिटल डिवाइस में संग्रहीत करना पाया गया।
8. अभियुक्त से बरामद दोनों मोबाइल डिवाइसों की प्रारंभिक जांच में 1000 से अधिक अश्लील वीडियो एवं न्यूड फोटो प्राप्त हुए हैं।
9. अभियुक्त द्वारा विभिन्न संदिग्ध गतिविधियों एवं सोशल मीडिया संचालन हेतु लगभग 11 अलग-अलग ई-मेल आईडी का उपयोग किया जाना पाया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. मुदित गुप्ता पुत्र इन्द्रेश कुमार गुप्ता निवासी बाजार कला कस्बा व थाना जलेसर एटा उम्र करीब 42 वर्ष।
बरामदगी-
1. 02 मोबाइल फोन
2. 02 टी शर्ट (घटना के समय पहनी हुई
