जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0– 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 351(2), 109 बीएनएस बढोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अंकित पुत्र लकी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी कुसवा थाना अवागढ जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
1. अंकित पुत्र लकी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी कुसवा थाना अवागढ जिला एटा
