थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना जैथरा पुलिस द्वारा अभियुक्त भूरा उर्फ जितेन्द्र पुत्र भगवान सिंह निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जनपद एटा को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 258/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1. भूरा उर्फ जितेन्द्र पुत्र भगवान सिंह निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जनपद एटा
बरामदगी–
1. एक अवैध तमंचा 315 बोर
2. 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
