चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र बरामदगी/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त प्रमोद पुत्र इन्दल सिंह निवासी नगला मितन दिलोखरा थाना जलेसर जनपद एटा उम्र करीब 28 वर्ष को एक चोरी की मोटर साईकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअस0-355/26 धारा -317(2), 317(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि० पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. प्रमोद पुत्र इन्दल सिंह निवासी नगला मितन दिलोखरा थाना जलेसर जनपद एटा उम्र करीब 28वर्ष
बरामदगी-
1. 01 चोरी की मोटरसाईकिल।
2. 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर)
