थाना जलेसर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वाँछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं०-260/2026 धारा -191(2), 191(3), 190, 333, 324(2), 352, 115(2), 351(3), 103(1) बीएनएस की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त बल्देव पुत्र यादराम निवासी पुन्हैरा थाना जलेसर जपनद एटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिऱफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. बल्देव पुत्र यादराम निवासी पुन्हैरा थाना जलेसर जपनद एटा उम्र करीव 55 वर्ष
