थाना सकीट साइबर क्राइम टीम द्वारा 28,035 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड में गयी धनराशि को पीडित के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर के निकट पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सकीट के नेतृत्व में थाना सकीट साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा उक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक की ट्रान्सफर गयी कुल 28,035/- रूपये की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा आज दिनांक 19.08.2026 को पीडित के खाते में कुल 28,035/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी है। पीडित द्वारा थाना सकीट साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
साईबर हेल्प डेस्क टीम-
1. थानाध्यक्ष श्रीमती मधु दुबे
2. उ0नि0 जगदीश सिंह
3. क0 ऑपरेटर रविकान्त
4. का0 नसीम अहमद सैफी
