थाना अलीगंज पुलिस द्वारा जनसहयोग से एक अभियुक्त को चोरी किए सामान सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिहं के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा ग्राम हत्सारी से जनसहयोग से एक अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. चैंकी पुत्र राजू निवासी मौहल्ला काजी कस्बा थाना अलीगंज जनपद एटा उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1. चोरी हुए दो कुलावे व घटना में प्रयुक्त एक हथौडा।
