इजराइल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइजेनकोट के सत्ता में आने का रास्ता साफ
11 सांसदों वाली अरब पार्टियों के गठबंधन ने दिया समर्थन, आइजेनकोट के पक्ष में 67 सांसद.. बहुमत का आंकड़ा पार, हुए 6+
इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। पूर्व सेना प्रमुख और विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ दो दिन तक चली बातचीत के बाद 11 सांसदों वाली अरब पार्टियों की संयुक्त सूची ने उन्हें सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया है।
इस समर्थन के बाद आइजेनकोट के पक्ष में सांसदों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है, जो बहुमत के आंकड़े 61 से छह अधिक है।
वहीं, मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में अब केवल 46 सांसद रह गए हैं। उनकी पुरानी सहयोगी अति-रूढ़िवादी पार्टी यूनाइटेड टोरा जूडिज्म (UTJ) ने भी उनका समर्थन करने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। ऐसे में अरब पार्टियों के समर्थन ने सरकार गठन की तस्वीर बदल दी है। अब गादी आइजेनकोट के नेतृत्व में नई सरकार बनने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।
#IsraelElection
