
शाहरुख़ खान – शिल्पा शेट्टी (फोटो : सोशल मीडिया )
शाहरुख़ खान – शिल्पा शेट्टी (फोटो : सोशल मीडिया )
Shilpa Shetty Insta post: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से शाहरुख खान को बर्थ डे (Shahrukh Khan Birthday) विश करते हुए उन्हें अपने रिल और रियल लाइफ का हिरो बताया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम (Shilpa Shetty Instagram) पर फिल्म ‘बाजीगर’ का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘माई फर्स्ट हिरो…..रिल एंड रियल। हैप्पी बर्थ डे, शाहरुख।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने दिल के इमोजी का प्रयोग किया है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की पहली डेब्यू फिल्म ‘बाजीगर’ (Baazigar) थी। जिसमें उनके साथ लीड रोल में शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) थीं। एक्ट्रेस ने एक सिंगिंग शो में शाहरुख खान के हेल्पिंग नेचर की खूब तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म के गाने ‘ऐ मेरे हमसफर’ (baazigar song aye mere humsafar) की शूटिंग के दौरान वो काफी नर्वस थीं। उनसे इस गाने की लिप्सिंग नहीं की जा रही थी। ऐसे में शाहरुख खान ने उन्हें लिप्सिंग करने की टेक्निक बताई थी।
शिल्पा शेट्टी- शाहरुख़ खान (फोटो : सोशल मीडिया )
‘बता मेरे चेहरे पर’ में इनके बीच की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया
फिल्म बाजीगर के सुपरहिट होने के बावजूद ये दोनों स्टार ज्यादा फिल्मों में एक साथ नजर नहीं आए। हालांकि इन दोनों के जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर सराहा था। गाना ‘बता मेरे चेहरे पर क्या – क्या लिखा है’ में इनके बीच की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद भी मात्र दो फिल्मों में इन दोनों कलाकार ने एक साथ काम किया है। जिसमें से पहला साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी का गेस्ट अपियरेंस था। जिसमें उन्होंने गाना ‘बस दिवानगी- दिवानगी’ है में अपने ठुमके का जादू बिखेरा था।
‘लक बाय चांस’ (photo : सोशल मीडिया )
दूसरी फिल्म ‘लक बाय चांस’ थी
वहीं दूसरी फिल्म ‘लक बाय चांस’ थी। जो साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म को ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित किया गया है। जिसमें मुख्य अभिनय फरहान अख्तर, कोंकणा सेन शर्मा, ऋतिक रोशन, जूही चावला, ऋषि कपूर, संजय कपूर, डिम्पल कपाड़िया, ईशा शरवानी ने किया है। वहीं शाहरुख खान का इसमें गेस्ट अपीयरेंस है। शिल्पा शेट्टी ने बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म में काम किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन इसमें इनदोनों एक्टर की कुछ भूमिका नहीं थी।
शिल्पा शेट्टी के प्रेग्नेंसी के दौरान शाहरुख रखते थें उनके हेल्थ का ख्याल
ज्यादा फिल्मों में एकसाथ काम न करने के बावजूद शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी एक – दूसरे के प्रति बेहद लविंग और केयरिंग हैं। शिल्पा शेट्टी के प्रेगनेंसी के दौरान एक्टर अक्सर उनकी हेल्थ की खबर लेते रहते थें। वहीं वो राज कुंद्रा को पैरेंटहुड से संबंधित जरुरी बातों के बारे में जानकारी देते थें। शिल्पा शेट्टी भी शाहरुख के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमें वो एक्टर को कभी बाजीगर, तो कभी चार्मिंग बताती हैं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
