Tatkshan Dark Thriller Movie ‘तत्क्षण के कलाकारों की तस्वीर
लखनऊ: प्रोडक्शन कंपनी भूर्व ग्रुप द्वारा राजधानी लखनऊ में हिंदी फिल्म ‘तत्क्षण’ का निर्माण किया जा रहा। इस फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ में होगी। अगले तीन महीनों में शहर के अलग-अलग लोकेशंस पर फ़िल्म की शूटिंग की जाएगी। तत्क्षण की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें मुख्य किरदार में एक्टर विक्रान्त राय और एक्ट्रेस पल्लवी सिंह है। इस फ़िल्म का निर्देशन वैभव वर्मा कर रहे है। जो पहले बी.आर चोपड़ा के प्रोडक्शन में बतौर लेखक काम कर चुके हैं और जानी मानी सीरीज ‘इनसाइड ऐज्ज सीजन-2’ के क्रिएटिव आर्ट निर्देशक भी रह चुके है।
मंगलवार को राजधानी के हजरतगंज स्थित एक होटल में फ़िल्म ‘तत्क्षण’ (Tatkshan) की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें यह जानकारी साझा की गई।
तत्क्षण फ़िल्म के किरदारों को बेहद ख़ूबसूरती से गढ़ा गया है। फ़िल्म की कहानी तीन महिला किरदारों (धृति, मान्या और पूर्वी) पर केन्द्रित है, जो स्वयं को पुलिस से बचाने के लिए, पहले हत्या जैसा जघन्य अपराध करती हैं, हालांकि वह हत्या परिस्थितिवश करती हैं, किन्तु बाद में सबूत मिटाने के चक्कर में एक के बाद एक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होती जाती हैं।
Tatkshan Dark Thriller फिल्म की कहानी सटीक और दर्शकों को लुभाने वाली है, ख़ासकर जिन्हें सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री पसंद है। फ़िल्म को गीतों से लखनऊ की ही कलमक़ार शालिनी सजल ने सजाया है। तत्क्षण की थीम बेहद डार्क है और ये एक डार्क थ्रिलर फ़िल्म की शैली में आती है। फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ के विभिन लोकेशन जैसे चिनहट, गोमतीनगर, शाहीदपथ, चौक, अलीगंज सहित कई जगहों पर होगी। फ़िल्म की शूटिंग लगभग तीन महीने राजधानी लखनऊ में चलेगी।
आपको बताते चलें कि इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर प्रेम पांडेय, शिशिर तिवारी और डायरेक्टर वैभव वर्मा मूलतः लखनऊ के ही हैं। तो, मुख्य भूमिका में अभिनेता विक्रांत राय और अभिनेत्री पल्लवी सिंह हैं। साथ ही, सहायक कलाकारों में गीतिका लालवानी, प्रज्ञा भारती, मुस्कान लालवानी, सुमित गुप्ता, शाहिद हुसैन, प्रदीप तोमर, हरिओम मिश्र, सौरभ और आकाश हैं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
