
दिव्या अग्रवाल (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
दिव्या अग्रवाल (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
Divya agarwal biography in hindi: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) की विनर रह चुकी दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) की अपनी पहले से ही अगल पहचान हैं। बिग बॉस ओटीटी विनर से पहले दिव्या अग्रवाल एक मॉडल और एक डांसर हैं। उनका टीवी की दुनिया में एक अलग पहचान हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं दिव्या अग्रवाल किसी बड़ी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिलियन फॉलोवर्स हैं। 28 की उम्र में दिव्या ने अलग पहचान और शोहरत कमा ली है। लेकिन आज हम आपको इनसे जुड़ी सभी बाते बताएंगे। यहां आज दिव्या अग्रवाल के बारे में सबकुछ जान सकते हैं। हम आपको बताएंगे कौन हैं दिव्या अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल की पर्सनल लाइफ, दिव्या की बायोग्राफी, दिव्या की फैमिली और दिव्या अग्रवाल के करियर के बारें में..
दिव्या अग्रवाल कौन हैं (Who is Divya Agarwal)
बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल की टीवी सिनेमा में एक अलग पहचान हैं। दिव्या अग्रवाल एक मॉडल के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। वैसे तो उन्होंने कई शो में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।
दिव्या अग्रवाल का जन्म (Divya Agarwala Birth place)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी दिव्या अग्रवाल का जन्म 04 दिसम्बर 1992 को मुंबई शहर में हुआ था। दिव्या महाराष्ट्र के हिन्दू परिवार में पैदा हुई है। यहीं से दिव्या ने अपनी शुरूआती पढ़ाई की। दिव्या ने सेंट जेवियर्स से हाई स्कूल किया। इसके बाद दिव्या अग्रवाल ने सनापा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया। इसके साथ ही उन्होने दुबई से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की।
दिव्या अग्रवाल की फैमिली (Divya Agarwal Family)
बता दें कि दिव्या अग्रवाल की फैमिली में उन्हे सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है। दिव्या की माता का नाम रोज अग्रवाल है। वहीं दिव्या के पिता का नाम संजय अग्रवाल है। दिव्या के एक भाई है जिसका नाम प्रिंस अग्रवाल है।
दिव्या अग्रवाल का करियर (Divya Agarwal Career)
दरअसल दिव्या अग्रवाल ने अपनी करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के रुप में की। वह डांस मास्टर टेरेंस लुईस के डांस इंस्टीट्यूट में डांस की भी प्रैक्टिस कराती थी। इसके अलावा उन्होंने खुद का इंस्टिट्यूट भी खोला था। जिसका नाम एलिवेट डांस इनसिट्रेट (elevate dance institute divya) था। दिव्या अपने इंस्टिट्यूट में सभी को डांस सिखाती थी। इसके अलावा दिव्या अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और शिल्पा शेट्टी को भी डांस सीखा चुकी हैं। बता दें दिव्या इतनी कम उम्र में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल इंडिया, नवी मुंबई, मिस इंडियन प्रिंसेस की खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दिव्या अग्रवाल एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला के सीजन 10 (divya agarwal MTV Splitsvilla season 10) में नजर आयी थी। इस शो में दिव्या ने एक अलग पहचान हासिल की।
दिव्या अग्रवाल के अफेयर्स (Divya Agarwal Affairs)
दिव्या अग्रवाल और प्रियांक शर्मा के अफेयर्स किसी से छुपे नहीं हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला 10 पर हुई थी। इस शो में ये दोनों बहुत जल्द नजदीक आ गए। लेकिन कुछ सालों के बाद इन दोनों के बीच दूरियां आ गई और ब्रेकअप हो गया।
दिव्या अग्रवाल का बॉयफ्रेंड (divya agarwal boyfriend)
आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल इस समय वरुण सूद के साथ रिलेशन में हैं। इन दोनों की मुलाकात MTV के शो ऐस ऑफ स्पेस के दौरान हुई थी। इस शो में वरुण सूद ने दिव्या को प्रपोज किया। जिसके बाद से दोनों के बीच प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया। सिर्फ इतना ही नहीं दिव्या अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करती रहती है। लेकिन बिग बॉस ओटीटी में यह बात सामने आई कि बहुत जल्द दिव्या अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
