
श्वेता तिवारी, रुबीना दिलैक, गौहर खान
Bigg Boss 15: टीवी के सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल और चर्चित शो बिग बॉस से 15वें सीजन का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। फैंस बेसब्री से शो के प्रीमियर का इंतजार भी कर रहे हैं। इस बार शो में जंगल थीम देखने को मिलेगी। लेकिन बिग बॉस शुरू होने ले पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। दरअसल, पहले खबरें थी कि गौहर खान, रुबीना दिलैक और श्वेता तिवारी तूफानी सीनियर्स के तौर पर इस शो को ज्वाइन करेंगी, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। जी हां, गौहर, रुबीना और श्वेता इस शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस की विनर रह चुकीं गौहर, रुबीना और श्वेता तूफानी सीनियर्स के तौर पर बिग बॉस 15 में नजर नहीं आएंगे। सूत्रों का कहना है कि पहले इन तीनों को शो में ऑन बोर्ड लिया गया था और इस पर चर्चा भी हो गई थी, लेकिन अब इस प्लान में बदलाव कर दिया गया है, वे शो में नहीं जा रही हैं। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस खबर से फैंस को झटका लगा है, क्योंकि सभी इन तीनों एक्ट्रेसेज की एंट्री के इंतजार में थे।
#BB15 ke jungle mein agar aap jaate toh aap kya choose karte? Comments mein humey bataaiye.
Dekhiye #BiggBoss15 ka Grand Premiere, kal raat 9:30 baje, Mon-Fri raat 10:30 baje sirf #Colors par. @BeingSalmanKhan @justvoot pic.twitter.com/iSQLhTD53O— Bigg Boss (@BiggBoss) October 1, 2021
बॉस 15 के फाइनल कंटेस्टेंट (Bigg Boss Contestants List)
अगर बात की जाए कि बिग बॉस 15 में कौन कौन से चेहरे देखने को मिलेंगे, तो बता दें कि कंटेस्टेंट की लिस्ट फाइनल हो चुकी है। इस बार शो में उमर रियाज, अफसाना खान, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, ईशान सहगल, प्रतीक सहजपाल, साहिल श्रॉफ, विधी पंड्या, शमिता शेट्टी, विशाल कोटियान, निशांत भट्ट, डोनल बिष्ट, मीशा अय्यर और जय भानुशाली नजर आएंगेडोनल बिष्ट, मीशा अय्यर और जय भानुशाली दर्शकों को एंटरटेन करेंगे।
बता दें कि इससे पहले बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का प्रसारण हुआ था, जिसे बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने होस्ट किया था। इसे OTT प्लेटफार्म (OTT Platform) पर दिखाया गया था। अब छोटे पर्दे पर एक बार फिर से सलमान खान ही इस शो को होस्ट करेंगे।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
