
बेटी के पिता ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली(कॉन्सेप्ट फोटो – सोशल मीडिया)
बेटी के पिता ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली(कॉन्सेप्ट फोटो – सोशल मीडिया)
Meerut Crime News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद (Meerut District) के थाना पल्लवपुरम के एकता नगर में एक दारोगा के मकान की छत से कूदकर बरेली (Bareilly) निवासी अपहृत बेटी के पिता ने कथित रूप से आत्महत्या (suicide) कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके स्वजन को सौंप दिया। सुबह ही वे शव बरेली ले गए। पुलिस द्वारा इस घटना को जिस तरह कई घंटे तक मीडिया से छिपाने का प्रयास किया गया उसे लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली के थाना इज्जतनगर में सहुआ गांव निवासी रामचंद्र की बेटी का प्रेम-संबंध बुलंदशहर के मनोज चौहान से था। मनोज कुछ दिन पूर्व युवती को लेकर फरार हो गया। थाना इज्जतनगर में मनोज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा युवती के परिजनों ने दर्ज कराया था।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र से एक युवती कई दिन पूर्व लापता हुई थी। युवती के स्वजनों ने गुमसुदगी दर्ज कराई। केस की जाच पड़ताल थाने में तैनात दारोगा सुनील कुमार मिठालिया कर रहे थे। उनका घर यहां पल्लवपुरम स्थित एकतानगर में है। मनोज चौहान की लोकेशन पुलिस को बुलंदशहर मिली थी। विवेचना कर रहे दरोगा सुनील कुमार के साथ युवती के पिता रामचंद्र और उनके एक रिश्तेदार बुधवार को बुलंदशहर आ गए। यहां काफी तलाश किया, लेकिन मनोज व युवती का पता नहीं लगा।
बुलंदशहर पुलिस ने आश्वासन दिया कि खोजबीन कराई जाएगी और गुरुवार को दोबारा आ जाएं। ऐसे में दारोगा बरेली जाने की बजाए अपने घर पल्लवपुरम एकतानगर चले आए। उनके साथ युवती के 60 वर्षीय पिता रामचंद्र और दो अन्य व्यक्ति भी थे। रात में सभी खाना खाकर सो गए। 26 अगस्त यानी गुरुवार तड़के करीब चार बजे युवती का पिता रामचंद्र दारोगा के मकान की छत से कूद गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दारोगा के मकान की छत से वृद्ध के कूदकर आत्महत्या करने के प्रकरण में पुलिस को यह भी अंदेशा था कि कहीं मृतक के स्वजन किसी तरह की कोई कार्रवाई न करें। मगर, जब बरेली से आए अन्य लोगों ने पूरा प्रकरण जाना तो सभी शात हो गए।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
