जलेसर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त शिकंजा: देर रात छापेमारी में डंपर व जेसीबी पकड़ी गई
एटा। जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के सख्त निर्देशों के अनुपालन में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के स्पष्ट संदेश—“अवैध खनन एवं भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं”—के क्रम में तहसील जलेसर क्षेत्र में देर रात्रि विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई।
प्राप्त सूचना के आधार पर तहसील जलेसर के ग्राम नोह खास में अवैध खनन की शिकायत पर उप जिलाधिकारी पीयूष रावत के मार्गदर्शन में तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर देर रात्रि छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक डंपर एवं एक जेसीबी मशीन को अवैध खनन करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध खनन कर रहे संबंधित के विरुद्ध इस संबंध में थाना जलेसर में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन द्वारा जब्त किए गए वाहनों को नियमानुसार कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि जनपद में अवैध खनन, भ्रष्टाचार अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी के सख्त रुख के चलते प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है तथा जनपद में अवैध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनन अथवा अन्य किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जलेसर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त शिकंजा: देर रात छापेमारी में डंपर व जेसीबी पकड़ी गई
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
