थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को सट्टे की खाई वाडी करते किया गिरफ्तार।
खवर जनपद कासगंज से है जहा आज थाना कृपया अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद कासगंज के सभी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में दिनांक 28.11.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को बनैल रोड पर सरकारी स्कूल के पास कस्वा व थाना गंजडुण्डवारा से सट्टे की खाडी वाडी करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । अभियुक्त के कब्जे से कुल 1230 /- रूपये बरामद किये गये, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 362/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ/सट्टा अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है
पुलिस टीम
प्र0नि0 श्री विनोद कुमार, थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज मय टीम।
रामेश्वर सिंह
मंडल ब्यूरो चीफ अलीगढ़
