पति की सोशल मीडिया पोस्ट से तनाव में थी अंजलि, प्रेमी के साथ इंदौर पहुंची.. 8वीं मंजिल से गिरकर गई जान
पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ आई थी युवती, मौत के मामले में मेरठ का अजय हिरासत में
MP क़े इंदौर में पति की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद तनाव में रहने की बात सामने आने के बीच उत्तराखंड क़े चमोली की मूल निवासी अंजलि थापा की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह करीब एक सप्ताह पहले अपने पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी अजय मुंडे के साथ इंदौर आई थी। दोनों ने पलाश परिसर में किराये पर कमरा लिया था।
अंजलि नोएडा में पति व बच्चे के साथ रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेरठ जिले के समयपुर निवासी अजय मुंडे से हुई। बाद में दोनों साथ रहने लगे और फिर इंदौर पहुंच गए।
बालकनी से गिरने का दावा..
अजय के मुताबिक, शनिवार को दोनों शराब पी रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अंजलि फ्लैट के पीछे की बालकनी में गई और वहां से नीचे गिर गई। उसे पहले महू के मैक्सवेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मेरठ निवासी प्रेमी हिरासत में…
मामले में पुलिस ने अजय (22) को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि अंजलि किन परिस्थितियों में बालकनी से गिरी। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चाओ का बाजार गर्म है।
