अपनी ही मौत का रचा ऐसा ड्रामा, 10 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, अब हुआ गिरफ्तार
हत्या के आरोपी राजू का हैरान करने वाला मामला, बकरे को चिता पर लिटाकर कराया अंतिम संस्कार..मृत्यु प्रमाणपत्र के सहारे बंद करा दिया मुकदमा
UP के मऊ में हत्या के एक मामले की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। वर्ष 2016 में योगेश की हत्या हुई तो आरोप राजू पर लगा। पुलिस से बचने के लिए राजू ने कथित तौर पर अपनी ही मौत का ऐसा नाटक रचा कि सिस्टम भी धोखा खा गया।
अर्थी सजी, शव यात्रा निकली और हो गया अंतिम संस्कार
आरोप है कि राजू ने अपनी मौत साबित करने के लिए बाकायदा अर्थी सजवाई और शव यात्रा निकलवाई। श्मशान घाट पर चिता पर शव की जगह बकरे को लिटाकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया की तस्वीरें भी खिंचवाई गईं, ताकि किसी को शक न हो।
तस्वीरों से बनवाया मृत्यु प्रमाणपत्र
अंतिम संस्कार की तस्वीरों के आधार पर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया गया। इसके बाद यह प्रमाणपत्र थाने में जमा कर दिया गया। कथित तौर पर राजू की मौत का रिकॉर्ड सामने आने के बाद हत्या का मुकदमा भी बंद हो गया।
