क्षेत्राधिकारी अलीगंज तथा एसडीएम अलीगंज द्वारा अधीनस्थों सहित कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु अलीगंज सर्किल के काँवड रूट का किया गया भ्रमण, काँवडियों के आवागमन हेतु यातायात व अन्य व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।
एटा। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह तथा एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता द्वारा अधीनस्थों सहित श्रावण मास/ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना अलीगंज सर्किल स्थित कम्पिल रोड कांवड़ रूट का भ्रमण किया गया। क्षेत्राधिकारी अलीगंज तथा एसडीएम अलीगंज द्वारा यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कावंड़ियों की सुरक्षा हेतु यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग व्यवस्था, कांवड मार्ग पर लगाए जा रहे चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड आदि का निरीक्षण किया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
