उत्तर प्रदेशकासगंज

एसजी इंटर कालेज में हुआ कासगंज विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

लोकसभा चुनाव में बूथ अध्यक्ष निभाएं अहम जिम्मेदारी-सांसद
-एसजी इंटर कालेज में हुआ कासगंज विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ने कासगंज विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शहर के सोरों रोड स्थित श्रीगणेश इंटर कालेज में हुआ। सम्मेलन में विधान सभा के प्रत्येक मण्डल के सभी बूथ अध्यक्षों को बुलाया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्षों को बूथ जीतने का मंत्र बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ अध्यक्षों को अहम जिम्मेदारी निभानी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। प्रत्येक बूथ का एक ही मंत्र होगा, बूथ जीता तो चुनाव जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश प्रदेश को भय मुक्त, गुंडा मुक्त शासन दिया है। प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प किसानों की आय दोगिनी करने का है। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, दुर्घटना बीमा, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन, ट्यूबेल कनेक्शन, गरीबों को मुफ्त राशन आदि देकर सभी का कल्याण किया है। बूथ सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा, लोकसभा संयोजक प्रत्येन्द्र पाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्योराज सिंह, लोकसभा सहसंयोजक ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला प्रभारी पूनम बजाज, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, चेयरमेन मीना माहेश्वरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने किया। इस दौरान डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, डा. केत सिंह वर्मा, अनिल पुंढीर, रमेश शाहू, राजेन्द्र बोहरे, सोरों चेयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र सिंह बघेल, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, रामनिवास राजपूत, महेंद्र सिंह राणा, डा. नीरज सक्सेना, डा. बीड़ी राणा, डा. योगेंद्र चौहान, दिनकर राव चतुर्वेदी, नीरज किशोर मिश्रा, डा. भूदेव राजपूत, रविन्द्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत, डीएस लोधी, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र ब्रह्मचारी, डा. खूब सिंह, केपी सिंह, शरद गुप्ता, रानू वर्मा, डा. सांत्वना पाराशर, कुलदीप प्रतिहार, सीमा शाक्य, अनीता उपाध्याय, नीतू सिंह, संजय दुबे, मनोज शर्मा, बबलू ठाकुर, विकास अवस्थी, डीके पचौरी, सुनील पांडेय, राजीव यादव, अनुराग बिंदल, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button